पवन सिंह के छठ गीत में 'मोदी और नीतीश' ने उठाया दउरा, छठी मैया के भक्‍तों में मची है इन 10 भोजपुरी गानों की धूम

Updated on 27-10-2025 03:19 PM
देशभर में छठ महापर्व की धूम मची है। घाट सज चुके हैं। नहाय खाय और खरना के बाद सोमवार, 27 अक्‍टूबर को छठी मैया को सायं कालीन अर्घ्य दिया जाना है, जबकि मंगलवार, 28 अक्‍टूबर को सुबह उगते हुए भगवान सूर्य की उपासना होगी। इस बीच घर-घर में छठ गीत भी सुनाई पड़ रहे हैं। वैसे, तो छठ महापर्व पर बिहार कोकिला दिवंगत शारदा सिन्हा के गीत सबसे अध‍िक छटा बिखरेते हैं, लेकिन इस साल 2025 की छठ पूजा में कुछ नए छठ गीत ऐसे हैं, जो यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड हो रहे हैं। इनमें सबसे अध‍िक चर्चा पवन सिंह के नए छठ गीत 'घाटे चलले मोदी नीतीश' की है। यह भोजपुरी छठ गीत बीते 24 अक्‍टूबर को रिलीज हुआ है और इसे खबर लिखे जाने तक 25 लाख से अध‍िक व्‍यूज मिल चुके हैं। यही नहीं, यह गाना देश में यूट्यूब के 'टॉप ट्रेंडिंग म्‍यूजिक वीडियोज' में भी दूसरे नंबर पर है।

पवन सिंह ने इस छठ महापर्व के मौके पर दो नए गीत रिलीज किए हैं। उनके दोनों ही गीत 'घाटे चलले मोदी नीतीश' और 'कवना कलमवां से लिखलउS करमवां' सबसे अध‍िक देखे और सुने जा रहे हैं। इनमें से पहले गीत को जहां पवन सिंह ने अकेले गाया है, जबकि दूसरे भावुक कर देने वाले छठ गीत में उनके साथ प्रियंका सिंह ने सुर से सुर मिलाए हैं। आइए, आगे नजर डालते हैं भोजपुरी के टॉप 10 ट्रेंडिंग छठ गीतों पर-
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…