पवन सिंह अपने जन्‍मदिन पर लड़खड़ाते दिखे, पत्नी ने शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ये होश में नहीं हैं

Updated on 05-01-2026 02:09 PM
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार से लखनऊ आ गए हैं और उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश के साथ नए साल की शुरुआत की। उन्होंने अपनी मां के साथ गार्ड्स की मौजूदगी में गृह प्रवेश की रस्में निभाईं। दूसरी तरफ, 5 जनवरी को स्टार का बर्थडे भी है और इस मौके पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनका केक काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों को और ज्यादा गुस्सा आ गया।

5 जनवरी को पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर बड़ा सा केके काटा और उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। साथ में, एक महिला भी थी। ज्योति सिंह ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी विश पूरी करें।' हालांकि, लोगों को ये वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि पवन सिंह नशे में धुत हैं। उनका वीडियो साफ ये दिखा रहा है। साथ में बगल वाली महिला को लेकर भी सवाल किए गए।

पवन सिंह के बर्थडे पर दिखा ये वीडियो

एक यूजर ने लिखा, 'भईया ने इतना पी लिया है कि बोल नहीं पा रहे हैं।' एक ने कहा, 'इनका संभलना मुश्किल हो गया है इतना पी लिए हैं।' एक ने लिखा, 'आपने भैया की परिस्थिति पर वीडियो डाला है।' एक बोला, 'दारू पीके पुरे नशे में हैं।' कुछ लोगों ने कहा, 'बगल में खड़ी वो लड़की कौन है, करीबी मामला लगता है।'


पवन सिंह ने नए घर में किया प्रवेश

इससे पहले, नए घर में प्रवेश करने से पहले, पवन सिंह ने सोसाइटी के मंदिर में जाकर अपनी मां के साथ पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए घर में प्रवेश किया। समारोह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पवन सिंह ने लिखा, 'हमारी भोजपुरी दुनिया और हिंदुस्तान हमेशा खुशहाल रहे। सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी।'


पवन सिंह को मिली धमकी

यह कदम पवन सिंह ने 14 दिसंबर को मिली धमकी के बाद उठाया गया है। उस व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई से संबंध होने का दावा किया था और उन्हें एक्टर सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी थी। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, पवन सिंह पहले अक्सर लखनऊ आते-जाते थे, लेकिन अब वे स्थायी रूप से वहीं बस गए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…