अडानी के नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू हुआ यात्रियों का आना-जाना, कहां से आई पहली फ्लाइट?

Updated on 25-12-2025 01:09 PM
नई दिल्लीअडानी एयरपोर्ट्स के नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने गुरुवार को अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुबह 8 बजे बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 6E460 इस एयरपोर्ट पर उतरी। इसका स्वागत वाटर कैनन से किया गया। इसके तुरंत बाद, सुबह 8:40 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E882 हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इस तरह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपनी पहली अराइवल और डिपार्चर का सफर पूरा किया।

शुरुआत में इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर जैसी एयरलाइंस डोमेस्टिक फ्लाइट्स ऑपरेट करेंगी। पहले दिन ही यह नया एयरपोर्ट भारत के नौ अलग-अलग शहरों से जुड़ेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वह इस नए एयरपोर्ट से बेंगलुरु और दिल्ली के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेंगे। अकासा एयर ने भी नवी मुंबई एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। अकासा एयर की पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 5:25 बजे रवाना हुई और 8:10 बजे नवी मुंबई पहुंची। इसके बाद 8:50 बजे यह फ्लाइट दिल्ली के लिए वापस रवाना हुई।

कब हुआ था उद्घाटन?

अकासा एयर ने बताया है कि वह नवी मुंबई से गोवा, दिल्ली, कोच्चि और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट ऑपरेट करेगी। अकासा एयर आज से गोवा और दिल्ली के लिए, 26 दिसंबर से कोच्चि के लिए और 31 दिसंबर से अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू करेगी। एयरपोर्ट के मुताबिक आज कुल 15 शेड्यूल डिपार्चर होंगे। शुरुआती दौर में यह एयरपोर्ट दिन में 12 घंटे ही काम करेगा, यानी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक। इस दौरान रोजाना 24 फ्लाइट्स 13 अलग-अलग डेस्टिनेशन्स के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट एक घंटे में 10 विमानों की आवाजाही हैंडल करने की क्षमता रखता है।इस एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी साल 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उम्मीद है कि यह नया एयरपोर्ट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ कम करेगा और इस क्षेत्र में बढ़ती यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए जरूरी क्षमता प्रदान करेगा। इस एयरपोर्ट का पहला फेज 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह पांच फेज में पूरा होने वाली परियोजना है। जब एयरपोर्ट के सभी पांचों फेज पूरे हो जाएंगे, तो यह सालाना 9 करोड़ यात्रियों को हैंडल करने में सक्षम होगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…