यात्री बिलासपुर में, लगेज दिल्ली में : एयरपोर्ट पर भारी हंगामा...

Updated on 29-05-2024 06:35 PM

बिलासपुर। दिल्ली से बिलासपुर के लिए उड़ान भरने वाली अलायंस एयर की फ्लाईट में यात्रियों का लगेज ही नहीं भरा गया, जिसके चलते उनका सामान दिल्ली एयरपोर्ट में ही छूट गया। फ्लाईट के बिलासपुर पहुंचने पर लगेज नहीं मिलने से परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद अलायंस एयर कंपनी ने दूसरे दिन यानी की बुधवार को यात्रियों को लगेज देने की बात कही। इससे यात्री परेशान रहते होते रहे।

दरअसल, मंगलवार को अलायंस एयर कंपनी की फ्लाईट में बिलासपुर के लिए 66 यात्री सवार हुए। सभी यात्री अपना बोर्डिंग पास बनवा कर लगेज बनवाया और एयरपोर्ट में चेक इन किया। इसके बाद फ्लाईट अपने तय समय पर उड़ान भरी और शाम को बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंच गई।

बिलासपुर एयरपोर्ट में उतरने के बाद सभी यात्री अपने-अपने सामान के लिए इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनका लगेज दिल्ली में ही छूट गया है। इतना सुनते ही यात्री भड़क गए और जमकर हंगामा मचाने लगे। दरअसल, लगेज में कई यात्रियों का जरूरी सामान था, जो नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। इसके चलते यात्री नाराज हो गए।

इस दौरान अलायंस एयर कंपनी की ओर से कहा गया कि सुरक्षागत कारणों से उनका लगेज नहीं चढ़ाया गया था। भीषण गर्मी में फ्लाईट की उड़ान भरने में दिक्कत हो सकती थी, जिसके कारण लगेज को छोड़ना पड़ा। ऐसे में कंपनी ने यात्रियों को अपना लगेज लेने के लिए बुधवार को बुलाया। यह जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में नाराजगी और बढ़ गई। क्योंकि, फ्लाईट में अंबिकापुर, दुर्ग, रायगढ़ और कोरबा के भी यात्री थे, जिन्हें अपना सामान लेने के लिए दोबारा बिलासपुर आना पड़ेगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…