पैरालिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट कथुनिया खेल रत्न के लिए HC पहुंचे:कोर्ट ने अवॉर्ड कमेटी से कहा- नाम पर फिर विचार करें

Updated on 16-01-2025 04:51 PM

लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले पैरालिंपिक डिस्कस थ्रोअर योगेश कथुनिया को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिल सकता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अवॉर्ड कमेटी को उनके नाम पर फिर से विचार करने के आदेश दिए हैं। कथुनिया ​​​​​​ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने माना कि 2020 टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर और अन्य उपलब्धियों के बाद भी कथुनिया को 2024 खेल रत्न पुरुस्कार से बाहर रखा गया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की अध्यक्षता वाले पैनल ने चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कथुनिया के एडवोकेट नितिन यादव ने कहा- 'नियमों के तहत खेल रत्न के लिए सबसे ज्यादा पॉइंट होने के बाद भी उन्हें नजरअंदाज किया गया।'

योगेश ने 2020 में टोक्यो और 2024 के पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीते थे। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 मेडल जीत चुके हैं। इनमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल हैं। उन्हें 2022 एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल मिला था।

14 दिन पहले जारी हुए थे अवॉर्ड; मनु, गुकेश समेत 4 को खेल रत्न 

अवॉर्ड कमेटी ने 14 दिन पहले 2 जनवरी को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान किया था। इसमें पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को खेल रत्न दिया गया था।। इसके अलावा 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड देने की भी घोषणा की गई थी।

मनु का नाम नहीं होने पर भी हुआ था विवाद

डबल मेडिलस्ट मनु भाकर के नाम भी कमेटी की ओर से खेल रत्न अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई लिस्ट में नहीं था। बाद में सवाल उठने पर उनका और चेस वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश का नाम शामिल किया गया।

राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड 

भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह पुरस्कार शामिल हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन। इनके अलावा, ध्यानचंद पुरस्कार के नाम से एक और लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया जाता है। यह पुरस्कार खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस बार इस कैटेगरी में किसी को भी यह पुरस्कार नहीं दिया गया। 2004 से छह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी दिया जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…