पराग त्यागी ने पूरा किया शेफाली जरीवाला को वो अधूरा सपना, पॉडकास्ट पर बताने जा रहे कि उस आखिरी दिन हुआ क्या था

Updated on 14-08-2025 04:26 PM
पराग त्यागी ने 12 अगस्त को अपनी पहली एनिवर्सरी मनाई जिसे उन्होंने अकेले शेफाली जरीवाला के बिना सेलिब्रेट किया। उनकी शादी को 11 साल गुजर गए और हाल ही में 27 जून, 2025 को उन्होंने अपनी पत्नी को भी खो दिया। इसी खास मौके पर पराग ने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी वो इच्छा पूरी कर दी जो वो लंबे समय से करना चाह रही थीं।

पराग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं, '27 जून को जो हादसा हुआ था उसके बारे में तो आप सबलोग जानते ही हैं। परी (शेफाली) हमेशा से एक बात चाहती थी, उनकी एक विश थी कि एक फाउंडेशन खोलना है, एनजीओ खोलना है, लड़कियों के एजुकेशन और विमन एम्पावरमेंट के लिए। बेटियों को पढ़ाना और महिला सशक्तिकरण के लिए।'

शुरू किया शेफाली जरीवाला राइज़ फाउंडेशन

उन्होंने आगे कहा, 'हमारी कल एनिवर्सरी थी 12 अगस्त को तो मैंने एक फाउंडेशन रजिस्टर कराई है जिसका नाम है शेफाली जरीवाला राइज़ फाउंडेशन फॉर गर्ल्स एजुकेशन एंड विमन एम्पावरमेंट। उसके लिए मैंने एक चैनल शुरू किया है यूट्यूब पर मेरे और परी के नाम से सिम्बा..शेफाली पराग त्यागी के नाम से। परी और सिम्बा के पापा, उसपर मैं पहला पॉडकास्ट लेकर आ रहा हूं, बहुत सारे सवाल थे लोगों के , बहुत सारे इल्जाम थे। सबलोग जानना चाहते थे कि उस दिन क्या हुआ था, वो लेकर मैं आप सबके साथ शेयर करने आ रहा हूं अपने पॉडकास्ट पर।

पॉडकास्ट वाला रेवेन्यू फाउंडेशन को जाएगा

उन्होंने आगे कहा, 'उस पॉडकास्ट को जो रेवेन्यू जाएगा वो उस फाउंडेशन (शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन) को जाएगा। इसलिए प्लीज जितना प्यार आपने हमेशा दिया है हमें यूट्यूब पर भी उतना ही प्यार दीजिए।'

पराग त्यागी ने एक दिल छू जानेवाला पोस्ट किया था

हाल ही में अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर पराग त्यागी ने एक दिल छू जानेवाला पोस्ट किया था और शेफाली के लिए अपने अटूट प्यार का इजहार किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह उनकी यादों को संजोते हैं। इस खास मौके पर उन्होंने शेफाली को समर्पित एक वीडियो और एक भावुक नोट पोस्ट किया था। हालांकि इनके प्यार का सफर 12 अगस्त 2010 को शुरू हुआ और उन्होंने तीन साल बाद 2014 में उसी तारीख को शादी रचाई थी। पराग ने शेफाली के साथ बिताए पलों का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें पुरानी तस्वीरें और क्लिप शामिल हैं

15 साल पहले पहली बार देखा था

पराग ने वीडियो के साथ लिखा, 'मेरा प्यार, मेरी जान, मेरी परी जब मैंने तुम्हें 15 साल पहले पहली बार देखा था तो मुझे पता था कि तुम अकेली हो और 11 साल पहले तुमने मुझसे उसी तारीख को शादी करने का फैसला किया था जिस दिन हम मिले थे और मेरे जीवन में आने और मुझे बिना शर्त प्यार देने के लिए मैं तुम्हें केवल धन्यवाद नहीं दे सकता, जिसका मैं शायद हकदार नहीं था।'

'तुमने मेरे जीवन को इतना सुंदर और रंगीन बना दिया'

उन्होंने कहा, 'तुमने मेरे जीवन को इतना सुंदर और रंगीन बना दिया, तुमने मुझे मस्ती में जीवन जीना सिखाया और अब हम अपनी सभी मस्ती वाली (मस्ती से भरी) अद्भुत यादों को संजो रहे हैं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…