'महाभारत' के डायलॉग्स देख पंकज धीर के छूटे थे पसीने

Updated on 18-10-2025 02:30 PM
ऐक्टर पंकज धीर (68), जिन्होंने टेलीविज़न के महाकाव्य ‘महाभारत’ (1988) में अन्याय झेलने वाले राजकुमार कर्ण की भूमिका निभाई थी, बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। धीर ने बताया था कि कर्ण का किरदार निभाने के लिए डायलॉग बोलने को लेकर उन्हें घबराहट थी। तब उन्होंने नवभारत टाइम्स पढ़कर तैयारी की थी, ताकि वो किरदार के जरिए दर्शकों से कनेक्शन जोड़ सकें।

धीर कैंसर से पीड़ित थे। निर्माता और उनके दोस्त अशोक पंडित ने कहा, पिछले कुछ महीनों में वह कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक इंटरव्यू में धीर ने बताया था कि उन्होंने बी.आर. चोपड़ा की इस सीरीज़ में अर्जुन का किरदार निभाने से इसलिए मना कर दिया था, क्योंकि उनसे मूंछें मुंडवाने को कहा गया था। छह महीने बाद उन्हें कर्ण बनने का ऑफर दिया गया। धीर का परिवारिक संबंध कसूर (लाहौर के पास एक कस्बा) से था, लेकिन धीर निर्माता-निर्देशक सी.एल. धीर के बेटे थे और मुंबई के बांद्रा इलाके में बड़े हुए।

कहा- हर दिन नवभारत टाइम्स पढ़ें

टीवी शो के संस्कृतनुमा संवादों से पंकज धीर को परफॉर्म्स को लेकर घबराहट होती थी। तब धीर ने शो के सह लेखक राही मासूम रज़ा से सलाह ली। रज़ा ने उन्हें कई बातें बताईं। उनमें से एक यह थी कि वह हर दिन नवभारत टाइम्स पढ़ें। धीर ने कर्ण की ऐसी यादगार भूमिका निभाई कि दर्शकों की हमदर्दी पूरी तरह उनके किरदार के साथ हो गई। यह भूमिका उन्हें वह सब दे गई, जिसकी हर अभिनेता को चाह होती है- शोहरत, प्यार और स्थायी करियर।

कर्ण की मौत पर दर्शकों ने बाल मुंडवा लिए थे

जब सीरियल में कर्ण की मृत्यु का दृश्य आया, तो बस्तर (तब मध्य प्रदेश का हिस्सा) में कई लोगों ने शोक में अपने बाल मुंडवा लिए। धीर ने याद करते हुए कहा था, '(तब के मुख्यमंत्री) अर्जुन सिंह के कहने पर मैं वहां गया और लोगों को यह कहकर दिलासा दिया कि मैं ज़िंदा हूं। यह ऐसा वाकया था, जिसे तभी यकीन किया जा सकता था जब आप अपनी आंखों से देखें।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…