ऑक्सफोर्ड डिबेट में पाकिस्तान की झूठ परोसने की कोशिश नाकाम, भारत की टीम सामने देख छोड़ा मैदान, खुली पोल

Updated on 29-11-2025 12:50 PM
लंदन: भारत और पाकिस्तान में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिल रहा है। इस बार इसकी वजह ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनियन की डिबेट का कैंसिल होना है। पाकिस्तान और भारत के वक्ताओं को इस डिबेट में हिस्सा लेना था। पाकिस्तान की ओर से आखिरी वक्त में इसमें शामिल ना होने का फैसला लेने के चलते इसे रद्द करना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान ने डिबेट रद्द होने का इल्जाम भारत के सिर मढ़ दिया। इस पर भारत के वक्ता साई दीपक ने सामने आकर सच्चाई बताई है।

गुरुवार रात को ऑक्सफोर्ड यूनियन (OU) में डिबेट होना तय था। इसका टाइटल 'पाकिस्तान के प्रति भारत की पॉलिसी पॉपुलिस्ट स्ट्रैटेजी है, जिसे सिक्योरिटी पॉलिसी के तौर पर बेचा जा रहा है' रखा गया था। साफ है कि ये बहस भारत के खिलाफ एक समझ बनाने की कोशिश थी। इसे OU प्रेसिडेंट मूसा हरराज ने ऑर्गनाइज किया था। मूसा पाकिस्तान के मिनिस्टर मोहम्मद रजा हयात हरराज के बेटे हैं।

बहस में उतरते भारतीय वक्ता

इस डिबेट में शामिल होने के लिए भारत से एडवोकेट जे साई दीपक लंदन पहुंचे। दीपक के साथ यूके में रहने वाले एक्टिविस्ट मनु खजूरिया और पंडित सतीश के शर्मा आखिरी समय में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए। 27 नवंबर की दोपहर को तीनों डिबेट में जाने के लिए तैयार थे। साई ने बताया कि इसी दौरान उनको पता चला कि पाकिस्तानी टीम बहस में नहीं उतर रही है।साई ने दावा किया कि उन्हें खुद मूसा हरराज का कॉल आया। मूसा ने माना कि उन्हें कुछ देर पहले ही पता चला कि पाकिस्तान का डेलीगेशन नहीं आ रहा है, जिसमें जुबैर महमूद हयात और हिना रब्बानी खार का नाम था। साई ने कहा कि उन्हें स्टूडेंट से डिबेट का ऑफर दिया गया। उन्होंने इसके लिए मना करते हुए ऑक्सफोर्ड नहीं जाने का फैसला लिया।

पाकिस्तान ने कर दिया जीत जावा

इस पूरे मामले पर लंदन स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ने अजीब रुख अपनाते हुए अपने देश की टीम की जीत का दावा कर दिया। पाकिस्तान हाई कमीशन ने ट्वीट में लिखा, 'आखिरी मिनट में भारत की टीम बहस से हट गई। यह फैसला भारतीय डेलीगेशन के अपने देश की पाकिस्तान पॉलिसी का बचाव करने में भरोसे की कमी दिखाता है।

साई ने कहा कि ये सब एक खराब अनुभव रहा। पूरे इवेंट में बहुत खराब मैनेजमेंट था। OU ने पाकिस्तानी हाई कमीशन के मुखपत्र की तरह काम किया। साई ने कहा, 'OU ने पाकिस्तान को झूठी जीत का दावा करने दिया। अगर पाकिस्तान की टीम ऑक्सफोर्ड में हैं तो उन्हें ऑपरेशन मनहूस की फटी हुई बनियान करने के बजाय हमसे डिबेट करने की हिम्मत दिखानी चाहिए।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…