भारत के हमले से डरकर बंकर में छिप गए थे पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल मुनीर, अब सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचे, खुलासा

Updated on 12-05-2025 02:43 PM
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने हवाई हमले किए थे। इस दौरान जनरल मुनीर को दो से तीन घंटे तक बंकर में छिपे रहना पड़ा। सीजफायर होने के बाद अब उन्हें एक सुरक्षित घर में ले जाया गया है। भारत और पाकिस्तान में सीजफायर होने के बाद भी पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर बाहर नहीं आ रहे हैं। न्यूज-9 की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

भारत और पाकिस्तान में चार दिन (6 से 10 मई) तक जबरदस्त सैन्य संघर्ष देखने को मिला। भारत की ओर से आतंकी ठिकानो पर हमलों के बाद पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन का झुंड भेजा था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का जवाब देते हुए उसके कई एयरबेस पर हवाई हमले किए थे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पर हमला था। इसी बेस पर हमले ने असीम मुनीर को डरा दिया था।

पाकिस्तान के लिए खास है नूर खान बेस

नूर खान एयरबेस पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित है। इसे पाकिस्तान का सबसे मजबूत सैन्य ठिकानों में से एक माना जाता है। यहां पर ना सिर्फ पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली हवाई उपकरण तैनात हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए चीनी एयर डिफेंस सिस्टमों का जाल भी बिछाया गया है। पाकिस्तान के अधिकतर वीआईपी यहीं से उड़ान भरते हैं। यहां पाकिस्तानी वायुसेना के एयर मोबिलिटी कमांड का मुख्यालय भी है। ऐसे में जब भारत का हमला हुआ तो असीम मुनीर यहां फंस गए और बंकर में छुपकर जान बचानी पड़ी।

भारत के हमले के बाद जो सैटेलाइट तस्वीरें आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि कि हमले में पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक (DG ISPR) ने आधिकारिक तौर पर PAF बेस नूर खान पर भारतीय हमले को स्वीकार किया।भारत ने नूर खान एयरबेस पर रडार प्रतिष्ठानों और विमान हैंगर सहित प्रमुख परिचालन बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…