अभिषेक शर्मा से बच के रहना पाकिस्तानी! युवी के चेले ने पहले ही मैच में बना दिया रोहित शर्मा जैसा रिकॉर्ड
Updated on
11-09-2025 02:16 PM
दुबई: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने बड़ी ही आसानी के साथ जीत लिया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में उसी तरह प्रदर्शन किया जैसे कि एक वर्ल्ड चैंपियन टीम को शोभा देता है। भारत ने इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसे देखकर पाकिस्तानी टीम में उनका खौफ बन गया है। आइए इस खार रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं।
अभिषेक शर्मा का कारनामा
टीम इंडिया इस मैच में जब रनचेज करने के लिए मैदान पर उतरी को किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम सिर्फ 4.3 में ही इस मुकाबले को जीत लेगी। भारतीय टीम ऐसा करने में सफल हो सकी इसके पीछे सबसे बड़ा रोल था अभिषेक शर्मा का जिन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 30 रनों की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के भी जड़े और एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में टीम इंडिया का पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है।
यह खास रिकॉर्ड है किसी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का है। दरअसल अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर हैदर अली को झन्नाटेदार छक्का जड़ा और लिस्ट में शामिल हो गए। इस खास लिस्ट में भारत की ओर से रोहित शर्मा के अलावा संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल का नाम है। अब युवराज सिंह के जेले कहे जाने वाले फीयरलेस बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी ऐसा कर दिया है।
कैसा रहा मैच का हाल
भारत और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उनकी ये फैसला भारतीय गेंदबाजों ने सही भी साबित कर दिया। टीम इंडिया ने यूएई को 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान कुलदीप यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 विकेट झटके। इसके बाद टीम इंडिया रनचेज करने के लिए मैदान पर उतरी, जहां भारतीय बल्लेबाजों ने 4.3 ओवर में 60 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान से है। अभिषेक शर्मा के इस फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तानी टीम में डर का माहौल जरूर होगा।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…