100 किलो की लड़की होगी तो ही निकाह, 300 को किया रिजेक्ट, पाकिस्तानी पहलवान की अजीब शर्त

Updated on 12-05-2025 02:58 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खान बाबा के नाम से मशहूर अर्बाब खिजर हयात आजकल चर्चा में हैं। उनका वजन 435 किलो है और वे हर दिन 10,000 कैलोरी का खाना खाते हैं। वे मोटरसाइकिल को बेंच प्रेस कर सकते हैं, कारों को खींच सकते हैं और अकेले ही ट्रैक्टर को रोक सकते हैं। इसलिए लोग उन्हें पाकिस्तान का हल्क कहते हैं। अर्बाब आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के लिए ट्रेंड होते रहते हैं। उन्हें कई इंफ्लुएंसर से रोस्ट का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि खान बाबा की डाइट क्या है और उनका कुल वजन कितना है।

खान बाबा की डाइट
अर्बाब खिजर हयात पाकिस्तान के मद्रान जिले में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अक्सर अपनी हरकतों के कारण खबरों में बने रहते हैं। अर्बाब की डाइट के बारे में बात करें तो, वह नाश्ते में 36 अंडे, 3 किलो मांस और 5 लीटर दूध पीते हैं। 31 साल के अर्बाब का वजन 400 किलो के ज्यादा है। जिसे मेंटन करने के लिए वह बहुत खाना खाते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह आए दिन खाना खाने के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।
शादी करना चाहते हैं खान बाबा
पाकिस्तान के इस पहलवान ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उन्हें शादी करने की चाह जरूर है। खान बाबा ने 300 से ज्यादा लड़कियों को रिजेक्ट कर चुके हैं। इसके पीछे का कारण उन्होंने बताया कि वे बहुत पतली थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे 100 किलो से कम वजन वाली लड़की से शादी नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें डर है कि वे उसे कुचल देंगे। अर्बाब ने कहा था, 'मुझे एक भारी-भरकम पत्नी चाहिए ताकि मैं उसे चोट न पहुंचाऊं। अब तक जिन महिलाओं ने मुझसे शादी करना चाहा है, वे बहुत दुबली हैं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…