पाकिस्तानी राष्‍ट्रपति जरदारी पहुंचे चीन, देखी राफेल का मुकाबला करने वाले J-10C फाइटर जेट की फैक्‍ट्री, याद आया ऑपरेशन सिंदूर

Updated on 15-09-2025 12:53 PM
बीजिंग: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपने बेटे, बेटी और बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन पहुंचे हैं। जरदारी ने रविवार को बेटे बिलावल भुट्टो और बेटी आसिफा के साथ चेंगदू स्थित चीन के एवीआईसी एयरक्राफ्ट कॉम्पलेक्स का दौरा किया। जरदारी चीन के इस परिसर का दौरा करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं। एवीआईसी में पहुंचकर जरदारी ने खासतौर से J-10 और JF-17 विमानों के बनने की प्रक्रिया को समझा। ये दोनों विमान पाकिस्तानी एयरफोर्स का बेहद अहम हिस्सा हैं।

पाकिस्तान ने चीन से मिले J-10C और JF-17 विमानों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ सैन्य संघर्ष में किया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान ने खासतौर से चीन के बने हथियारों पर विश्वास किया था। इसमें चीनी फाइटर जेट भी शामिल थे। चीन के इन विमानों का भारत के राफेल जेट से मुकाबला देखने को मिला था। पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने इन विमानों की फैक्ट्री का दौरा किया है। पाकिस्तान की नजर चीन के आधुनिक विमानों पर जमी है।

जरदारी ने देखी चीन की तकनीक

जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान और चीन रक्षा उत्पादन और विमानन में सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगे। उन्होंने माना कि J-10 और JF-17 ने पाकिस्तानी वायु सेना को मजबूत किया है और भारत के खिलाफ ये विमान पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए। जरदारी ने J-10 और JF-17 थंडर के अलावा पांचवीं पीढ़ी के J-20 स्टील्थ लड़ाकू विमान के बारे में भी जानकारी ली।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने चीन में मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन), इंटीग्रेट कमांड-एंड-कंट्रोल प्रणालियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। ड्रोन का इस्तेमाल हालिया समय में युद्ध में तेजी से बढ़ रहा है। जरदारी ने चीन के रेल नेटवर्क को भी समझा। चीन दुनिया का सबसे बड़ा हाई स्पीड रेल नेटवर्क संचालित करता है। चीन में ट्रेन 350 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चलती हैं।

10 दिन के दौरे पर हैं जरदारी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी चीन की 10 दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। उनका यह दौरा शुक्रवार से शुरू हुआ है। पाक विदेश मंत्रालय का कहना है कि जरदारी के दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। इसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का विकास शामिल है।

आसिफ जरदारी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान बेहद खास दोस्त हैं। उन्होंने चीन से पाकिस्तान को मिल रही सैन्य मदद और निवेश के लिए बीजिंग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चीन ने मुश्किल वक्त में हमेशा पाकिस्तान की मदद की है। यह दिखाता है कि दोनों देशों की दोस्ती कितनी सच्ची है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…