पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का हाथ, डेब्यू मैच को बना दिया दर्दनाक!

Updated on 10-11-2024 05:57 PM
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पर्थ के मैदान पर खेले जाने वाले इस वनडे मैच में पहले गेंदबाजी करने वाली पाकिस्तानी टीम ने भी धमाकेदार शुरुआत करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 20 रन के स्कोर पर पहला झटका दे दिया। पहला विकेट गिरने के बाद तो मानों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का आना-जाना लग गया। इसी दौरान कूपर कोनली की चोट ने कंगारू टीम को झकझोर कर रख दिया।

बता दें कि कूपर कोनली ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना डेब्यू कर रहे थे। अपने डेब्यू मैच में कूपर कोनली ने 16 गेंद का सामना किया, जिसमें वे सिर्फ 7 रन ही बना सके। कूपर कोनली पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ खुद को सेट करने की कोशिश में ही थे कि मोहम्मद हसनैन की एक तेज गेंद उनके हाथ पर जाकर लग गई। कोनली को ये गेंद इतनी तेज लगी कि उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ गया। इस तरह कूपर कोनली का डेब्यू मैच दर्दनाक बन गया। दरअसल कोनली के लिए यह डेब्यू पारी थी। इससे पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बैटिंग का मौका नहीं मिल पाया था।

पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हालत खराब हो गई। पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे कंगारू टीम 31.5 ओवर में सिर्फ 140 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस दौरान सबसे ज्यादा सीन एबट ने 40 गेंद का सामना कर 30 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में सीन एबट ने दो चौका और एक छक्का भी लगाया।

वहीं बात करें पाकिस्तान की गेंदबाजी की तो शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हारिस राउफ के खाते में भी दो विकेट आया। वहीं मोहम्मद हसनैन ने सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इस तरह पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कारगर साबित हुआ।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…