पाकिस्तान ने नूर खान एयरबेस की मरम्मत शुरू की, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, भारत ने ब्रह्मोस मारकर किया था तबाह
Updated on
04-09-2025 03:26 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस की मरम्मत शुरू कर दी है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि नूर खान एयरबेस के मरम्मत का काम किया जा रहा है। नई सैटेलाइट तस्वीरों और ओपेन सोर्स से पता चलता है कि पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस में मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। भारतीय वायुसेना ने मई-2025 में चलाए गये ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल से रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचाया था। नूर खान एयरबेस, इस्लामाबाद से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है और पाकिस्तान वायुसेना की प्रमुख सुविधाओं और रणनीतिक उपकरणों का घर है।
10 मई को भारतीय वायुसेना ने इस एयरबेस पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था, जिसे पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम रोकने में नाकाम साबित हुआ था। हमले में नूर खान एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा था और इमारतें नष्ट हो गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय हमले में नूर खान एयरबेस स्थित ड्रोन कमांड सेंटर पूरी तरह से तबाह हो गया था। भारत ने ऑपरेशन के दौरान, माना जा रहा है कि ब्रह्मोस और स्कैल्प एयर-लॉन्चेड लैंड अटैक मिसाइलों का इस्तेमाल किया था, जिनमें ब्रह्मोस को भारतीय वायुसेना के Su-30 लड़ाकू विमान से और स्कैल्प को राफेल से लॉन्च किया गया था।
भारत ने किया था नूर खान एयरबेस को तबाह सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमले से पहले नूर खान के निशाने पर दो ट्रैक्टर-ट्रेलर थे, जिनके दोनों ओर आवरण लगे हुए थे। 10 मई की तस्वीर से पता चला था कि भारतीय हमले ने दोनों ट्रकों और आसपास की इमारतों को बुरी तरह से तबाह कर दिया था। 17 मई तक पाकिस्तान ने साइट को साफ कर दिया गया था और NDTV की रिपोर्ट से पता चला है कि 3 सितंबर को साइट पर मरम्मत का काम चल रहा है। अब नई दीवारें बनाई जा रही हैं, जो मूल संरचना के मुताबिक ही है।
आपको बता दें कि इस एयरबेस पर भारतीय हमले का रणनीतिक महत्व बहुत बड़ा था। नूर खान एयरबेस पाकिस्तान सेना के मुख्यालय के करीब स्थित है और एयर मोबिलिटी ऑपरेशन्स का केंद्र है। यहां पर Saab Erieye एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, C-130 ट्रांसपोर्ट विमान और IL-78 मिड-एयर रिफ्यूलिंग विमान रखे गये थे, जो कि निगरानी, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन के लिए अहम हैं। भारतीय हमले के दौरान पाकिस्तान की ये क्षमताएं खत्म हो गई, जिसकी वजह से पाकिस्तान के वापस हमला करने की क्षमता ही खत्म हो गई थी। सैटलाइट डेटा का विश्लेषण करने वाले डेमियन साइमन ने कहा है कि पाकिस्तान जो नया निर्माण करवा रहा है, वो पुराने डिजाइन के ही मुताबिक है।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…