पाकिस्तान को अभी तक ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, शहबाज भागे-भागे जा रहे तुर्की और अजरबैजान, भारत के प्लान से छूटे पसीने

Updated on 24-05-2025 01:47 PM
इस्लामाबाद: इस महीने की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान बीच सैन्य टकराव सीजफायर के साथ रुक गया है, लेकिन दोनों के बीच तनाव अभी भी जारी है। भारत ने विभिन्न देशों में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजा है, जो पाकिस्तान और उसके प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब कर रहा है। दुनिया में आतंकी चेहरा बेनकाब होने के डर से घबराया हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 25 से 30 मई तक तुर्की और अजरबैजान के दौरे पर जाने वाले हैं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन दोनों देशों ने पाकिस्तान का साथ दिया था।

ईरान और ताजिकिस्तान भी जाएंगे शहबाज

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि शहबाज शरीफ छह दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान ईरान और ताजिकिस्तान भी जाएंगे। तुर्की और अजरबैजान की शहबाज शरीफ की यात्रा को दोनों देशों से पाकिस्तान के लिए समर्थन जुटाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। पाकिस्तान के दोस्त तुर्की ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की निंदा करने के अलावा पाकिस्तानी सेना को ड्रोन भी दिए थे। पाकिस्तान ने इन ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए किया गया था। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने इन सभी ड्रोन को मार गिराया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…