फतेह दागकर पाकिस्तान ने पार कर दीं हदें, भारतीय मिसाइलों और एटम बम के सामने कहीं नहीं ठहरता दुश्मन, जानें ताकत

Updated on 10-05-2025 12:46 PM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। शुक्रवार देर रात पाकिस्तान ने इंडियन एयरफोर्स के अग्रिम ठिकानों और शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमला बोला, जिसे भारतीय बलों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के रावलपिंडी समेत कई अहम एयरबेस को टारगेट किया। रिपोर्ट है कि पाकिस्तान ने फतेह-1 मिसाइल से हमला किया है, जिसे भारत ने आसमान में ही तबाह कर दिया। फतेह-1 मिसाइल पाकिस्तान के पूर्ण प्रतिरोध का हिस्सा है। भारत ने भी अपनी मिसाइलों का तैयार कर रखा है, जिसका एक छोटा नजारा उसने 6-7 मई की रात को दिखाया, जब उसने पाकिस्तान और पीओके में बेहद ही सफल हमला करते हुए आतंकियों के 9 अड्डों को तबाह कर दिया। आइए भारत और पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता पर नजर डालते हैं।

पाकिस्तान के पास कौन सी मिसाइलें?

आर्मकंट्रोल डॉट ओआरजी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पास छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता है। इसके पास लंबी दूरी तक मार कर सकने वाला बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम नहीं है।
शाहीन 3: पाकिस्तान की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। इसका परीक्षण 2015 में किया गया था। इसकी रेंज 2750 किलोमीटर है, जिसका मतलब है कि यह भारत के किसी भी हिस्से तक पहुंच सकती है।

शाहीन 2- शाहीन सीरीज की इस मिसाइल की रेंज 1500 से 2000 किलोमीटर की दूरी तक हमला कर सकती है। वहीं, शाहीन 1 मिसाइल 750 से 900 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को निशाना बना सकती है।
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर काम कर रहा है। इस कार्यक्रम के चलते अमेरिका ने पाकिस्तानी मिसाइल कार्यक्रम से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया था।
पाकिस्तान की दूसरी मिसाइलें
गौरी- 1300 किलोमीटर तक हमला करने की क्षमता और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
बाबर क्रूज मिसाइल- इसकी रेंज 700 किमी है। रेडार से बचने के लिए इसे नीचे उड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।
अब्दाली- इस बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज 450 किमी है। यह परमाणु और पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है। पाकिस्तान ने इसी महीने इसका परीक्षण किया था।
राद मिसाइल- यह क्रूज मिसाइल 350 किमी तक हमला कर सकती है। फरवरी 2020 में पाकिस्तान ने राद-2 का परीक्षण किया था, जो 600 किलोमीटर तक हमला कर सकती है।
फतेह- यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो 120 किलोमीटर तक हमला कर सकती है। फतेह 2 की रेंज 400 किमी है।

भारत की मिसाइल क्षमता

मिसाइल क्षमता के मामले में भारत पाकिस्तान के मुकाबले बहुत आगे है। आइए भारत की प्रमुख मिसाइल और उनकी क्षमता पर नजर डालते हैं।
अग्नि 5- यह एक बैलिस्टिक मिसाइल है, जो सतह से सतह पर मार करती है। इसकी रेंज 5000 किलोमीटर है, जो पाकिस्तान की सबसे लंबी दूरी वाली मिसाइल से लगभग दोगुना है।
अग्नि 4- भारत की यह मिसाइल 3500 किमी की दूरी तक निशाना बना सकती है। इसके अलावा भारत के पास अग्नि 3 और अग्नि 2 भी हैं, जो क्रमश: 3200 और 2000 किमी तक हमला कर सकती हैं। अग्नि 1 मिसाइल 700 किमी तक लक्ष्य को भेद सकती है।
निर्भय- यह एक क्रूज मिसाइल है, जिसकी रेंज 2000 किमी है।
पृथ्वी- भारत की यह मिसाइल 350 किमी तक हमला कर सकती है
ब्रह्मोस- रूस और भारत के साथ मिलकर बनाई गई इस मिसाइल को बेहद की खतरनाक माना जाता है। यह क्रूज मिसाइल 300 किमी तक लक्ष्य को निशाना बना सकती है।
प्रहार- यह मिसाइल 150 किमी तक हमला कर सकती है।

भारत और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार

पाकिस्तान 1998 में परमाणु शक्ति बना था। यह वही साल था, जब भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। पाकिस्तान के लगभग 170 परमाणु बम हैं, जो भारत के लगभग बराबर हैं। भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान की परमाणु नीति में एक बुनियादी अंतर है। भारत ने एक जिम्मेदार देश के रूप में पहले परमाणु हथियार नहीं इस्तेमाल करने की नीति अपनाई है, वहीं पाकिस्तान ने इस तरह की नीति नहीं बनाई है। यही वजह है कि पाकिस्तान बार-बार भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी देता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…