पाकिस्तान और तालिबान युद्धविराम जारी रखने पर तैयार, इस्तांबुल वार्ता के आखिरी दौर में फैसला, तुर्की ने बताया कैसे बनी बात
Updated on
31-10-2025 01:56 PM
इस्तांबुल/इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने गुरुवार को इस्तांबुल में वार्ता के दौरान युद्धविराम को जारी रखने पर सहमति जताई है। कतर के साथ वार्ता में मध्यस्थता करने वाले तुर्की ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। तुर्की के विदेश मंत्रालय से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, इस्तांबुल में तुर्की और कतर की मध्यस्थता में हुई लंबी वार्ता के बाद सभी पक्ष एक निगरानी और सत्यापन तंत्र स्थापित करने पर सहमत हुए हैं, जो शांति बनाए रखना सुनिश्चित करेगा और उल्लंघन करने वाले पक्ष पर दंड लगाएगा। इस समझौते को 'क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक रचनात्मक कदम' बताया गया है।
इस्तांबुल में ही होगी अगली बैठक
इसमें आगे गया है कि इस तंत्र को कैसे लागू किया जाए, यह तय करने के लिए 6 नवम्बर को इस्तांबुल में फिर बैठक होगी। इस महीने पाकिस्तानी सेना और तालिबान बलों के बीच भीषण झड़प हुई थी। तालिबान के 2021 में काबुल पर कब्जा करने के बाद दोनों देशों के बीच यह सबसे गंभीर सैन्य टकराव था, जिसमें दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग मारे गए। हिंसा को रोकने के लिए कतर और तुर्की ने मध्यस्थता की और दोहा में दोनों पक्षों की बैठक कराई जहां 19 अक्टूबर को दोनों देश युद्धविराम पर तैयार हुए थे।
इसके बाद दूसरे दौर की बैठक तुर्की के इस्तांबुल में शुरू हुई लेकिन यह बीच में टूट गई। गुरुवार को एक बार फिर बातचीत शुरू होने की जानकारी सामने आई, जहां युद्धविराम को जारी रखने पर सहमति बनी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस्तांबुल में आधी रात से कुछ पहले एक अलग बयान जारी कर वार्ता के समापन की पुष्टि की और कहा कि दोनों पक्ष भविष्य की बैठकों में चर्चा जारी रखने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान पाकिस्तान के साथ आपसी सम्मान और गैर-हस्तक्षेप पर आधारिक अच्छे संबंध चाहता है।
आसिफ ने कहा- शांति को एक और मौका
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि इस्लामाबाद ने तुर्की और कतर के अनुरोध पर शांति को एक और मौका देने का फैसला किया है। आसिफ ने जियो न्यूज को बताया, 'बातचीत बेनतीज लगने के बाद हमारा प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौटने वाला था, लेकिन हमारे तुर्की और कतरी भाइयों के आग्रह पर हम रुके रहे और इसी से सब कुछ बदल गया।'
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…