10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Updated on 21-04-2026 01:46 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री महोबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। 10वीं के बाद अपने लक्ष्य के अनुरूप विषय निर्धारण कर आगे बढ़े और सफलता प्राप्त करें। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रा सोनल साहू ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दिया। वहीं शिवम सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी उपलब्धि साझा करते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही बेहतर परिणाम संभव है।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। जिसमे छात्र तनु थवाइत, आकांक्षा साहू , आर्यन साहू, अर्पिता तिवारी, साक्षी सोनी, अनन्या तंबोली, गरिमा महंत, शिवम सिंह, नितिन राठौर, आयुषी साहू , सौम्या धिरही, चंचल मानिकपुरी एवं काव्या डडसेना शामिल हैं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  अशोक सिन्हा, प्राचार्य  के के चंद्रा, शिक्षक  जे आर खूंटे,  ए आर पात्रा,  सुबीर कुमार सिन्हा,सुनील कुमार,  प्रवीण यादव,  रंजीत सिंह,  पी के  पटेल,  बी घोष,  राज कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…