चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी लाहौर में 16 फरवरी को:महाराजा रणजीत सिंह के बनवाए किले में होगा समारोह

Updated on 30-01-2025 05:21 PM

चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी लाहौर में 16 फरवरी को होगी। इसका आयोजन महाराजा रणजीत सिंह के बनवाए हजूरी बाग किले में होगा। इतना ही नहीं, यहां फोटो शूट के बाद सभी टीमों के कैप्टंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। हालांकि, इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के शामिल होने या न होने की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

PTI के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल मिलकर जल्द ही ओपनिंग सेरेमनी की घोषणा करेंगे। वे रोहित के पाकिस्तान जाने या न जाने पर भी स्थिति स्पष्ट करेंगे। सेरेमनी के लिए सेलिब्रिटी, क्रिकेट के लीजेंड्स और पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों को बुलाया जा रहा है।

हजूरी बाग, पाकिस्तान के लाहौर का एक उद्यान है। इसका निर्माण महाराजा रणजीत सिंह के शासन में हुआ था। इसके केंद्र में हजूरी बाग बारादरी है, जिसे महाराजा ने 1818 में शुजा शाह दुर्रानी से 1813 में कोहिनूर हीरा हासिल करने पर बनवाया था।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री 7 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम दोबारा ओपन करेंगे 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शफीर 7 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम को दोबारा ओपन करेंगे। इधर, 11 फरवरी को राष्ट्रपति असिफ अली जरदारी PCB नेशनल स्टेडियम कराची को ओपन करेंगे। यहां 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच खेला जाएगा। अभी दोनों स्टेडियम में रिनोवेशन का काम चल रहा है।

दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेलेगा भारत 

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा। BCCI ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था। ऐसे में इंडिया के सभी मुकाबले दुबई में कराने का फैसला लिया गया है।

बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगा पाकिस्तान, 2017 में जीता था खिताब 

पाकिस्तान की टीम इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतर रही है। पाकिस्तान की टीम ने 2017 में सरफराज अहमद की कप्तानी में आखिरी खिताब जीता था। पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में भारत को 180 रन से हराया था।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…