ट्रम्प के खिलाफ आदेश देने वाले जजों को ऑनलाइन धमकी:दहशत में अमेरिकी जस्टिस; जज विरोधी नेताओं को फंडिंग कर रहे मस्क

Updated on 21-03-2025 02:36 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी जजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की धमकी देते थे। अब ट्रम्प के राष्ट्रपति की कुर्सी संभालने के बाद उनके आदेशों के खिलाफ फैसला सुनाने वाले अमेरिकी जजों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

दरअसल, अमेरिका के कई फेडरल जजों को डर है कि ट्रम्प प्रशासन की नीतियों को चुनौती देने वाले उच्च-स्तरीय मामलों की देखरेख करने वालों के विरुद्ध ऑनलाइन धमकियां वास्तविक दुनिया में हिंसा का कारण बन सकती हैं।

ट्रम्प ने खिलाफ फैसला सुनाने वाले जज के खिलाफ महाभियोग की मांग की

राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प के कार्यकारी आदेशों के खिलाफ सुनवाई करने वाले जजों और इलॉन मस्क के DOGE के आदेश के बाद नौकरी से हटाए गए अधिकारियों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले फेडरल जजों के खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकियों की बाढ़ आ गई है।

हाल ही में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक संघीय जज के खिलाफ महाभियोग की मांग की, जिसने उनके प्रशासन के खिलाफ फैसला सुनाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर जज के खिलाफ धमकियों तेज हो गईं। इनमें जज को हथकड़ी लगाकर ले जाते हुए दिखाए गए चित्र भी शामिल थे।

जजों पर महाभियोग का समर्थन करने वालों को मस्क ने भारी डोनेशन दिया

मस्क ने उन रिपब्लिकन सासंदों को ज्यादा दान दिया है, जो राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ फैसले देने वाले फेडरल जजों पर महाभियोग चलाने का समर्थन करते हैं।

मस्क ने 7 रिपब्लिकन अभियानों को 5.41 लाख रुपए का कानूनी अधिकतम दान दिया। इनमें एरिजोना के एली क्रेन, कोलोराडो की लॉरेन बोएबर्ट, टेनेसी के एंडी ओगल्स, जॉर्जिया के एंड्रयू क्लाइड, विस्कॉन्सिन के डेरिक वैन ऑर्डेन और टेक्सास के ब्रैंडन गिल शामिल हैं।

मस्क ने आयोवा के सीनेटर चार्ल्स ई. ग्रासली को भी दान दिया। मस्क ने जजों पर महाभियोग का समर्थन किया है।

पिज्जा, पार्सल और गुमनाम कॉल के जरिए जजों को धमकी

जजों के खिलाफ धमकियां कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इनकी संख्या बढ़ी है। बम की धमकी, घर के पते पर पुलिस की स्वाट टीमों को भेजने के लिए गुमनाम कॉल, पिज्जा की डिलीवरी के जरिए जजों को धमकियां मिल रही है। ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ केस की सुनवाई कर रहे एक जज ने कहा कि धमकाने वाले जानते हैं कि आप और आपके परिवार के सदस्य कहां रहते हैं। इससे हिंसा की आशंका बढ़ रही हैं।

न्यूजर्सी जिले के अमेरिकी जिला कोर्ट की जज एस्तेर सालास का कहना है, 'मुझे ऐसा लगता है कि लोग हमारे जीवन के साथ रूसी रूले खेल रहे हैं।' बता दें कि जज एस्तेर के 20 वर्षीय बेटे को 2020 में उनके घर पर एक स्व-घोषित नारीवाद विरोधी वकील ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि यह कोई अतिशयोक्ति नहीं है। मैं अपने नेताओं से विनती करती हूं कि वे समझें कि यहां लोगों की जान दांव पर लगी है।

चार्ल्सटन में सुप्रीम कोर्ट की जज एमी कोनी बैरेट को धमकी मिली थी कि उनके मेलबॉक्स में बम है। लिखा था- अगली बार मेलबॉक्स खुलते ही डिवाइस में विस्फोट हो जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…