होटल में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 7 सटोरिये गिरफ्तार...

Updated on 20-04-2024 05:20 PM

भिलाई। महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों पर कड़ी नजर रख रही दुर्ग पुलिस ने होटल हेरिटेज में छापा मारकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस 4 लोगों को जेल भेज दिया गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हेरिटेज होटल में छापा मारा गया। पता चला था कि, कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। सुपेला पुलिस ने उच्चाधिकारियों से निर्देश लेकर एक टीम बनाई और तुरंत वहां पहुंची। जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो उनके हाथ 7 पैनलिस्ट लगे। ये सभी वहां बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऐप को ऑपरेटर कर रहे थे।

अचानक पुलिस को अपने सामने देखकर सटोरिए हड़बड़ा गए। सटोरियों ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सबूतों को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी और अन्य सामान बरामद किया है।

सब्जी बेचने वाला निकला मेन आपरेटर
होटल से जिन 7 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है, उनका सरगना एक सब्जी बेचने वाला है। वही होटल, रिजॉर्ट, फार्म हाउस और पॉश कॉलोनियों में कमरा लेकर सेटअप तैयार कराता था। फिर अपने कर्मचारियों को वहां भेजकर पैनल संचालित कराता था। इससे पुलिस को उन पर कोई शक नहीं होता था। पकड़े गए अन्य आरोपी अंडा और पुलगांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए हैं।

होटल मालिक भी संदिग्ध
पुलिस के मुताबिक, होटल हेरिटेज का संचालक भी संदेह के दायरे में है। उल्लेखनीय है कि, ये वही होटल है, जहां कुछ महीने पहले महादेव ऐप की वसूली के लिए किडनैपिंग करने के आरोपी पकड़े गए थे। लगातार अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालों को संरक्षण देने के चलते होटल संचालक भी संदिग्ध हो गया है। कई गैरकानूनी गतिविधियों में पहले भी वह संलिप्त रह चुका है। अब पुलिस यह भी जांच करेगी कि, कहीं इस पैनल को संचालित कराने में होटल के संचालक का हाथ भी तो नहीं है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम
नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग। टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर। ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद। राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला। चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…