धक्का विवाद पर क्लार्क बोले- विराट बुरे इंसान नहीं:उन्होंने टीम के लिए ऐसा किया, क्योंकि कोंटांस बुमराह को सम्मान नहीं दे रहे थे

Updated on 01-01-2025 05:02 PM

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने मेलबर्न टेस्ट में विराट के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सैम कोंस्टास को कंधे से धक्का मारने का बचाव किया है।

क्लार्क ने Beyond23 Cricket पॉडकॉस्ट में कहा कि सैम दुनिया के सवश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सम्मान नहीं दे रहे थे। उनकी गेंद पर काफी शॉट खेल रहे थे। इससे विराट निराश थे। सैम के प्रति उनका व्यवहार इस वजह से होगा। उन्होंने जो कुछ किया, वह टीम के लिए किया। विराट बुरे व्यक्ति नहीं हैं। मुझे यकीन है कि उन्होंने खेल के बाद सैम से बात की होगी।

कोंस्टास ने 65 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। वे रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों की शानदार जीत हासिल की और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की।

क्या थी घटना

मेलबर्न टेस्ट के दौरान पहले दिन विराट और सैम कोंस्टास के बीच झड़प हुई थी। दरअसल 10वां ओवर खत्म होने के बाद फील्डिंग चेंज के दौरान विराट ने डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास को कंधे से धक्के मार दिया था। इसके बाद दोनों के बीच झड़प हुई थी। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विराट पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया था।

क्लार्क ने नीतीश को टीम इंडिया की खोज बताई

क्लार्क ने इस मैच की पहली पारी में 114 रन बनाने वाले नीतीश रेड्‌डी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की खोज हैं। रेड्‌डी BGT से ही टेस्ट में डेब्यू किया है।

क्लार्क ने सिडनी टेस्ट के ड्रॉ की भविष्यवाणी

क्लार्क ने सिडनी में होने वाले BGT के आखिरी मुकाबले के ड्रॉ होने की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा और भारत की ओर से विराट कोहली शतक लगाने में सफल होंगे। वहीं टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन अपनी-अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने

में सफल होंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…