'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा

Updated on 09-04-2026 01:21 PM
नई दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने की कोशिश है और सस्ती मानसिकता दिखाती है।

नवीन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी परंपरा रही है कि वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, जिनका समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे बयानों के बाद जनता BJP को जीत का आशीर्वाद देती है।

उन्होंने खड़गे के बयान के पीछे गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। कहा- ये गांधी परिवार के शब्द हैं। राहुल और सोनिया रिमोट कंट्रोल से पार्टी चलाते हैं और खड़गे उसी के तहत बोलते हैं।

दरअसल 6 अप्रैल को असम में रैली में खड़गे ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोड़कर उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है। यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं, इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं।

भाजपा अध्यक्ष का इंटरव्यू 7 पॉइंट्स में…

  • नितिन नवीन ने खड़गे के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने केरल और गुजरात के लोगों की तुलना की थी। खड़गे ने कहा था कि केरल के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात जैसे राज्यों के लोगों को गुमराह किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • बिहार के नए सीएम को लेकर मतभेद की खबरों पर कहा, 'कहीं कोई मतभेद नहीं है। सब चीजें समय के अनुसार चल रही हैं। 10 अप्रैल को राज्यसभा का शपथ है। उसके बाद की प्रक्रिया शुरू होगी। गठबंधन धर्म भाजपा ने हमेशा बखूबी और सम्मानपूर्वक निभाया है। यही कारण है कि आज भी दलों को हम पर विश्वास होता है। पूरी प्रक्रिया चल रही है। सब माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में तय हो रहा है, उसी हिसाब से चीजें चल रही हैं।
  • NDA के लिए सबसे बड़ा चैलेंजर कौन है के सवाल पर कहा कि चैलेंजर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के कुनबे की सोच है। उनकी क्षमता जमीन पर कुछ नहीं है। उनके तुष्टिकरण, शब्दों का प्रयोग और मानसिकता में, एक राष्ट्रीय पार्टी की जो मानसिकता होनी चाहिए, उसमें बहुत गिरावट है।
  • असम के सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के विवाद पर उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के नाम पर शब्दों के साथ जिस तरह का खेल किया गया है, उसकी सच्चाई भविष्य में सामने आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में हर परिस्थिति में भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए।
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कहा कि अब राज्य की जनता की चिंता बीजेपी करेगी। ममता ने केवल बांग्लादेशियों के हितों की चिंता की है, जबकि आम जनता उपेक्षित रही है। इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…