पर्युषण पर्व पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में धर्म आराधना और जीवदया के कार्य

Updated on 06-09-2024 06:04 PM

रायपुर । आचार्य जिनमणि प्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर और जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर धार्मिक आराधना के साथ ही मानव सेवा और जीवदया के कार्य हो रहे हैं। मंदिर और दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद और महासचिव महेंद्र कोचर ने बताया कि संवत्सरी महापर्व के अवसर पर आज मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इनमें पौषध, स्नात्र, नवांगी पूजन और दोपहर 3 बजे से खरतरगच्छ विधि से संवत्सरी प्रतिक्रमण शामिल था।


मूक पक्षियों के लिये दाना फीडर, घुमंतू पशुओं के लिए चारा वितरण


पर्युषण पर्व के दौरान यह संकल्प लिया गया कि जीवदया के कार्य पूरे वर्ष भर जारी रहेंगे। इस क्रम में मूक पक्षियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले 500 दाना फीडर जैन घरों में वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, सप्ताह में दो बार घुमंतू गायों और सांडों को हरा चारा खिलाने का भी संकल्प लिया गया है। आज गुरुदेव के समक्ष सीमंधर महिला मंडल और ट्रस्ट मंडल ने दाना फीडर वितरण का शुभारंभ किया।

धर्मिक अनुष्ठानों में आज प्रातः शुभ मुहूर्त में भगवान महावीर स्वामी का स्नात्र पूजन मेरु पर्वत सदृश्य तिगड़े पर अष्टप्रकारी विधि से संपन्न हुआ। रात्रि में सुप्रसिद्ध भजन गायक नवीन चोपड़ा की प्रभु भक्ति का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके लाभार्थी तिलोकचंद शांति अशोक बरड़िया परिवार है। कल संवत्सरी पर्व के अवसर पर रात्रि में सीमंधर महिला मंडल द्वारा प्रभु भक्ति का आयोजन किया जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…