जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले- पहले अपनी जाति बताएं

Updated on 06-03-2024 01:20 PM

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर जातिगत जनगणना के मुद्दे को हवा देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय आधार पर जनगणना कराके रहेंगे। इसको लेकर राजधानी के हुजूर क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें अपनी जाति के बारे में बताना चाहिए।

रामेश्वर शर्मा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार रथों को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में रवाना किए जाने के मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने एक पत्रकार के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले तो राहुल गांधी को खुद यह बताना पड़ेगा कि उनकी अपनी जाति क्या है। वैसे हम लोग सनातन प्रवृत्ति के लोग हैं। हिंदू समाज में सबके वर्ग-जाति का उल्लेख नहीं होता। पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति स्वर्गीय फिरोज गांधी के नाती राहुल गांधी देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं। उनकी स्वयं की जाति व धर्म का का पता नहीं है, वो अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बार-बार जातिगत जनगणना कराने की मांग उठा रहे हैं।

आवास पर लगवाए 'मोदी का परिवार' के पोस्टर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवार को लेकर सवाल उठाने के बाद भाजपा के अधिसंख्य नेताओं ने इंटनेट मीडिया पर अपने प्रोफाइल में नाम के साथ 'मोदी का परिवार' जोड़ने की मुहिम छेड़ दी है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मामले में एक कदम आगे बढ़ते हुए मालवीय नगर स्थित अपने आवास पर 'मैं हू मोदी का परिवार' का विशाल पोस्टर लगवाया है। यह पोस्टर मालवीय नगर तिराहे से आवागमन करने वाले लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…