उधर चोट से जूझ रही टीम इंडिया, इधर चेतेश्वर पुजारा को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिली एंट्री

Updated on 18-11-2024 01:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा काफी समय से बाहर चल रहे हैं। 36 साल के पुजारा ने पिछले साल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। उसके बाद से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। इसके बाद भी पुजारा टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए। हाल में ही रणजी ट्रॉफी में उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा


चेतेश्वर पुजारा को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। इसके बाद भी उनकी टूर्नामेंट में एंट्री हो गई है। वह कमेंटेटर के रूप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। टूर्नामेंट के लिए घोषित हिंदी कमेंट्री टीम में पुजारा का नाम भी शामिल है। यह पहला मौका होगा जब पुजारा कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे। दिनेश कार्तिक भी पुजारा की तरह ही संन्यास लेने के पहले ही कमेंट्री शुरू कर दी थी।

पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड


टेस्ट में चेतेश्वर पुराजा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट खेले हैं। इसमें उनकेन ाम 49 की औसत से 2074 रन है। इसमें 5 शतक और 11 फिफ्टी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में बात करें तो उन्होंने वहां 11 टेस्ट खेले हैं। इसमें 47 की औसत से 993 रन बनाए। पुजारा की ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी 193 रनों की है।

टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन


2010 में चेतेश्वर पुराजा ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 103 मुकाबले खेले हैं। इसकी 176 पारियों में पुजारा के नाम 43.60 की औसत से 7195 रन हैं। टेस्ट में वह 19 शतक के साथ ही 35 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया में मिली दो टेस्ट सीरीज जीत में पुजारा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद भी उन्हें इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…