उधर अहमदाबाद में टीम इंडिया की हार, इधर बेशर्मी से हंसने लगे मोहम्मद आमिर,वीडियो देख खून खौल उठेगा!

Updated on 23-02-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर इन दिनों भारत को लेकर काफी ज्यादा टिप्पणी कर रहे हैं। आमिर ने एक पाकिस्तानी शो पर अभिषेक शर्मा को लेकर पहले कहा था कि वह स्लॉगर हैं। उसके बाद से अभिषेक का बल्ला खामोश चल रहा है।

इसके बाद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा। अब भारत सुपर 8 का भी मुकाबला हार गया है। भारत की हार के बाद पाकिस्तानी शो के होस्ट ने आमिर को एस्ट्रोलॉजर कहा।

होस्ट ने कहा ऐस्ट्रोलॉजर तो हंसने लगे मोहम्मद आमिर

होस्ट ने मोहम्मद आमिर का इंट्रोडक्शन देते हुए कहा, ' काम हमारी पाकिस्तानी टीम नहीं कर पा रही है, वो हमारे पेनलिस्ट लाहौर में स्टूडियो से बैठकर कर रहे हैं। ' इसके बाद होस्ट ने मोहम्मद आमिर को एस्ट्रोलॉजर कहा तो मोहम्मद आमिर बेशर्मी से हंसने लगते हैं।उनके हंसने का साफ इशारा है कि जो उन्होंने जो प्रिडिक्ट किया था, वो सच होता नजर आ रहा है। मोहम्मद आमिर हंसते हुए कहते हैं,'क्या बना दिया है मुझे?अल्लाह माफ करे।' आमिर ने यह ऐस्ट्रोलॉजर वाली बात पर कहा था। आमिर को भारत पर कॉमेंट करने से पहले खुद की टीम के बारे में सोचना चाहिए, जो जैसे-तैसे सुपर 8 तक पहुंचे हैं और पहला मैच धुलने के बाद उनका भी सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है।
बता दें कि अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकप पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को 111 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल जरूर हो गई है। लेकिन नामुमकिन नहीं हुई है। भारत को अब अपने दोनों मुकाबले (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ) जीतने होंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…