अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी अमृत सरोवर स्थलों पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

Updated on 19-06-2024 05:57 PM

अम्बिकापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले के 119 ग्राम पंचायतों में बनाए गए सभी अमृत सरोवर पर ग्रामीणों द्वारा योगाभ्यास किया जाएगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमृत सरोवरों पर योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें सभी की भागीदारी होगी, योग एक प्रकार व्यायाम है जिसके नियमित अभ्यास से सभी शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर ने बताया कि अमृत सरोवरों पर योग दिवस आयोजित किए जाने हेतु शासन से विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके पालन हेतु सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश जारी किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारी, ग्रामीणों और मनरेगा के पंजीकृत श्रमिकों के साथ अमृत सरोवरों पर योग के सामान्य आसन, प्राणायम एवं ध्यान आदि क्रियाओं का अभ्यास किया जाएगा। योग को अपनाने हेतु तथा उसके लाभ से शरीर को निरोगी बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। योग का मूल उद्देश्य आमजनों को योग अपने जीवन में अपनाने एवं स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित करना हैं जिससे सभी मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…