होली पर गरदा उड़वले आ गइनी 'सतरंगी सलवारवा', महिमा को लग रहा पवन सिंह जाल में फंसाने की कर रहे कोशिश

Updated on 21-02-2026 12:49 PM
होली करीब है और ऐसे में भोजपुरी की दुनिया के सितारे इस रंगीन त्योहार के लिए मनोरंजक गाने बनाने की होड़ में जुट गए हैं। 4 मार्च को होली है और और ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सितारे काफी आगे चल रहे हैं। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब पवन सिंह ने होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है जिसमें वे होली के रंगों को लेकर महिमा सिंह के साथ रोमांस कर रहे हैं। नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना 'सतरंगी सलवारवा' रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर महिमा को घाघरा चोली में देखकर दीवाने हो गए हैं और उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं। लेकिन महिमा जानती हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं। इसलिए एक्ट्रेस उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है। कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है।

'गरदा उड़वले आ गइनी हऽ सतरंगी सलवारवा लेके'

इस गाने को यूट्यूब पर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'गरदा उड़वले आ गइनी हऽ सतरंगी सलवारवा लेके, जेकरा में पावर स्टार पवन सिंह आ शिवानी सिंह के धमाकेदार आवाज में होली के रंग, प्यार आ मस्ती के जबरदस्त झलक मिले ला। पवन सिंह आ महिमा सिंह के शानदार केमिस्ट्री एह गीत के अउरी मजेदार बना देले बा।'

अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं

गाने के लिरिक्स और बीट बहुत शानदार हैं। गाने की बीट भी होली के रंग में धमाकेदार हो सकती है। अब पवन सिंह का गाना 'सतरंगी सलवारवा' को रिलीज के साथ ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं और फैंस गाने को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं।

भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें भी

बता दें कि यह पहला गाना नहीं है जिसमें पवन सिंह और महिमा सिंह को साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री को 'बानी लइका' में भी साथ देखा गया था। 'बानी लइका' रिलीज के बाद एक्ट्रेस को पवन सिंह के जन्मदिन पर साथ केक कटवाते भी देखा गया था। खुद पवन और महिमा ने गाना रिलीज होने के बाद रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह पवन सिंह ही बता सकते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…