2 अगस्त को खुल सकता है ओला इलेक्ट्रिक का IPO:9 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने की संभावना

Updated on 27-07-2024 01:12 PM

ओला इलेक्ट्रिक का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO अगले महीने 2 अगस्त को खुल सकता है। ऐसे में निवेशक 6 अगस्त तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी 1 अगस्त को एंकर बुक लॉन्च करने की तैयारी में है।

9 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होने की संभावना है। इसी के साथ यह पहली लिस्टेड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी।

पिछले महीने SEBI ने ओला इलेक्ट्रिक को IPO लाने की मंजूरी दी
सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक को IPO लाने की मंजूरी दी थी। ओला भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने 22 दिसंबर 2023 को SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था।

DRHP के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक ने ऑफर फॉर सेल के जरिए 9.52 मिलियन शेयर बेचने और नए शेयर इश्यू करके 5,500 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव दिया था। अकेले कंपनी के फाउंडर भावेश अग्रवाल 4.73 करोड़ शेयर बेचने वाले हैं।

ओला इलेक्ट्रिक की मार्केट में 32% हिस्सेदारी
ओला इलेक्ट्रिक इस समय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कैटेगरी में मार्केट लीडर के तौर पर उभरी है, कंपनी की नवंबर तक मार्केट हिस्सेदारी लगभग 32% थी।

DRHP क्या होता है?
DRHP वो डॉक्यूमेंट होते हैं जिसमें IPO की योजना बनाने वाली कंपनी के बारे में आवश्यक जानकारी रहती है। इसे सेबी के पास दाखिल किया जाता है। इसमें कंपनी के फाइनेंस, इसके प्रमोटर, कंपनी में इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने के कारण, फंड का उपयोग कैसे किया जाएगा, अन्य बातों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…