अधिकारियों ने किया दूरस्थ आंगनवाड़ी, स्कूल-छात्रावासों का निरीक्षण

Updated on 22-07-2024 05:45 PM

कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, छात्रावासों और आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विगत दिनों निर्देश दिए थे।
निर्देश का असर सोमवार को दिखा जब सोनहत विकासखण्ड के आदिवासी बालक आश्रम, बंशीपुर, घुघरा, प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता अनिल  मिश्रा व सोनहत तहसीलदार पी.एन. कोशिश द्वारा किया गया।इन अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण की जानकारी सम्बंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि उक्त संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने से वहां की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुविधाओं का सटीक आकलन किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, गरम भोजन, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जांच शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिम्मेदारीपूर्वक और गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण करें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…