मतगणना में लगे अधिकारीयों को मिला दूसरे चरण का प्रशिक्षण

Updated on 29-05-2024 06:32 PM

मोहला। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 राजनांदगांव के अंतर्गत विधानसभा मोहला-मानपुर के मतों की गणना 4 जून को शासकीय नवीन लाल श्याम  शाह महाविद्यालय में होगी। मतगणना के संबंध में बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गणना अभिकर्ताओं को  द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को मतगणना दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रावधानों, मतगणना में लगे अधिकारी कर्मचारियों का प्रवेश, सुरक्षा उपाय, मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, प्रतिबंधात्मक सामग्रियों को लेकर प्रवेश करना वर्जित, बिना अधिकृत प्रवेश पास के मतगणना स्थल पर प्रवेश करना वर्जित, सुरक्षात्मक उपाय आदि के सम्बन्ध मे बताया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले ने इस दौरान कहा कि मतों की गणना कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए नियमानुसार कार्रवाई करें। तनावरहित, गंभीरता पूर्वक, निष्पक्षता से कार्य करेंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि गणना प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शीता पूर्वक किया जायेगा।


प्रशिक्षण में बताया गया कि गणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। गणना कक्ष में कोई भी अभ्यर्थी या गणना अभिकर्ता मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतों की गणना के लिए 14 टेबल लगायें गयें हैं। 17 राउंड में मतों की गणना की जायेगी। प्रशिक्षण प्रभारी धर्मेन्द्र सारस्वत, शाहिद कुरैशी एवं अजय तिवारी ने गणना अभिकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण देते हुए गणना से संबंधित सभी बारीकियां की जानकारी दी। कंट्रोल यूनिट से गणना के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कहा गया कि गणना निर्वाचन का अंतिम चरण है, सभी से भलीभांति कार्य संपादन की अपेक्षा की जाती है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर सहित सभी गणना सुपरवाईजर उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…