ईवीएम-वीवीपैट कमिशनिंग करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

Updated on 20-04-2024 05:23 PM

सूरजपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देशानुसार और निर्वाचन प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर के मार्गदर्शन में ईवीएम-वीवीपैट का कमिशनिंग करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी द्वारा कमिशनिंग करने वाली टीम को उनके कार्य और जिम्मेदारी को बताया गया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया कि कमिशनिंग का कार्य बहुत ही संवेदनशील कार्य है, जिसमें पूरी गंभीरता के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पैट मशीनों को तैयार किया जाना है। उनके द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से कमिशनिंग की प्रक्रिया को बताया गया। कमिशनिंग कार्य करने वाले अधिकारियों यह बताया गया कि मतदान दलों को ई.व्ही.एम. एवं व्ही. व्ही. पैट. देने से पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर मशीन को तैयार किया जाता है। बैलेट यूनिट को तैयार करने के लिए मतपत्र स्क्रीन में मतपत्र को लगाया जाना, कैंडिडेट बटन को मॉस्क और अनमॉस्क करना, थम्बविल को उचित पोजीशन में सेट करना, एक बैलेट यूनिट उपयोग होने पर थम्बविल स्थिति 01 की स्थिति में रखना, बैलेट यूनिट के टॉप और बॉटम एड्रेस टैग द्वारा सील्ड करना, उस पर पिंक पेपर सील लगाना, बैलेट यूनिट के कैरी बॉक्स के हैंडल पर एड्रेस टैग लगाना के बारे बताया गया। व्ही. व्ही.पैट. के तैयारी के अन्तर्गत व्ही.व्ही.पैट. में नया बैटरी, नया पेपर रोल लगाना, इंजीनियर द्वारा सिम्बल लोडिंग करना, स्लाईड स्वीच को एक की स्थिति में सेट करना के बारे में जानकारी दी गई, कन्ट्रोल यूनिट की कमिशनिंग के अंतर्गत तीनों यूनिटों को जोड़कर पावर स्वीच ऑन कर कैन्डिडेट सेट बटन को दबाकर कैन्डिडेट संख्या सेट करने के संबंध में विस्तार से बताया गया। कमिशनिंग करते समय प्रत्येक अभ्यर्थी को एक-एक वोट देकर मॉक पोल किया जाना है। मॉक पोल के दौरान पेपर पर्चियों को आयोग के निर्देशानुसार श्रेडिंग किया जाना है। कमिशनिंग में 5 प्रतिशत मशीनों को रैंडमली चयनकर 1000 वोट का मॉक पोल करने के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी द्वारा बताया गया।



प्रशिक्षण के अंत में कमिशनिंग करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों से ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पैट. मशीनों का हैण्ड ऑन कराकर कमिशनिंग प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के साथ ही उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…