ओबामा से तलाक की खबरों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी:मिशेल ओबामा बोलीं- मैंने वही चुना जो मेरे लिए सबसे बेहतर था

Updated on 11-04-2025 02:38 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने अपने तलाक की अफवाहों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। मिशेल ने बताया कि उन्होंने सुर्खियों से दूर रहने का फैसला किया है, इस वजह से हाल के कई कार्यक्रमों में भाग नहीं लिया।

बराक ओबामा को बीते कुछ महीनों में कई सरकारी कार्यक्रमों में अकेले देखा गया, जिसमें राष्ट्रपति ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह भी शामिल है। इस वजह से दोनों के बीच तलाक की अफवाहें फैल गई थीं।

सोफिया बुश के पॉडकास्ट 'वर्क इन प्रोग्रेस' में मिशेल ओबामा ने कहा कि मैंने वही चुना जो मेरे लिए सबसे बेहतर था।

ओबामा ने माना था उनके मिशेल के बीच मतभेद हैं 

मिशेल ओबामा ने कहा- मैंने वो नहीं चुना जो दूसरे लोग मुझसे चाहते थे। लोगों की आदत है कि वो महिलाओं की आजादी की मांग को स्वीकार नहीं करते हैं, इसी वजह से मेरे तलाक की अफवाहें उठीं। मुझे लगता है कि यही वह चीज है, जिससे हम महिला के तौर पर जूझते हैं।

बराक ओबामा ने कुछ दिन पहले ही यह बात स्वीकार की थी कि वह अपने रिश्ते पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, इस वजह से उनके और मिशेल के बीच कुछ मतभेद हैं।

मिशेल ओबामा ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त पर उनके बराक के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। यहां तक कि उन्हें रिलेशनशिप काउंसलर की भी मदद लेनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि जब जरूरत पड़े तो स्पेशल काउंसलर की मदद लेने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।

1988 में हुई थी मिशेल और बराक की मुलाकात

मिशेल ने 1988 में पढ़ाई पूरी करने के बाद शिकागो में सिडली एंड ऑस्टिन लॉ फर्म में 3 साल काम किया। वहां मार्केटिंग और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स कानून पर विशेषज्ञता हासिल की। यहीं उनकी मुलाकात बराक से हुई। इसके बाद वह शिकागो के मेयर की सहायक रहीं, फिर प्लानिंग और डेवलपमेंट कमिश्नर रहीं।

1991 में की शादी, दो बेटियां हैं 

मिशेल की 1991 में बराक ओबामा से शादी हुई। बराक भी शिकागो की उसी लॉ फर्म में काम करते थे, जहां से मिशेल ने अपना करिअर शुरू किया। मिशेल अपनी आत्मकथा ‘बिकमिंग’ के लिए 2019 में बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम में ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इसी किताब पर नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री बना चुका है।

बराक और मिशेल की दो बेटियां भी हैं, जिनके नाम साशा और मालिया है। पिछले साल मीडिया में खबरें आई थीं कि मिशेल ओबामा डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि चुनाव के दौरान उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया था।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…