रूस की जीडीपी से बड़ा हुआ Nvidia का मार्केट कैप, जानिए भारत से है कितनी दूर

Updated on 26-02-2024 01:24 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में इस साल 50 फीसदी से अधिक तेजी आई है। पिछले हफ्ते एक ही दिन में इसके मार्केट कैप में 277 अरब डॉलर का रेकॉर्ड इजाफा हुआ। पिछले साल भी इसके शेयरों में 239 फीसदी तेजी आई थी। इस तेजी के साथ ही इस कंपनी का मार्केट कैप 1.97 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है जो रूस की जीडीपी से अधिक है। रूस की इकॉनमी का साइज 1.92 ट्रिलियन डॉलर है और वह दुनिया की 12वीं बड़ी इकॉनमी है। एनवीडिया दुनिया की चौथी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। उससे आगे माइक्रोसॉफ्ट (3.04 ट्रिलियन डॉलर), ऐपल (2.81 ट्रिलियन डॉलर) और सऊदी अरामको (2.06 ट्रिलियन डॉलर) है।

अमेरिका 27.97 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। चीन 18.56 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे, जर्मनी 4.73 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे, जापान 4.29 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे और भारत 4.11 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है। इसके बाद यूके (3.59 ट्रिलियन डॉलर) और फ्रांस (3.18 ट्रिलियन डॉलर) का नंबर है। माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल का मार्केट कैप इटली (2.28 ट्रिलियन डॉलर), ब्राजील (2.27 ट्रिलियन डॉलर) और कनाडा (2.24 ट्रिलियन डॉलर) से ज्यादा है। सऊदी अरामको का मार्केट कैप मेक्सिको (1.99 ट्रिलियन डॉलर) से ज्यादा है। इसी तरह ऐमजॉन (1.81 ट्रिलियन डॉलर) का मार्केट कैप साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, इंडोनेशिया और तुर्की से अधिक है।

क्यों बढ़ रहा है शेयर

एनवीडिया के शेयर ने गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रेकॉर्ड बनाया। चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का शेयर 16.4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 277 अरब डॉलर बढ़ गया जो अब तक किसी भी कंपनी के वैल्यूएशन में एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। दुनिया के महंगे एआई चिप मार्केट में एनवीडिया की 80 फीसदी हिस्सेदारी है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तीन गुना से अधिक बढ़कर 22.10 अरब डॉलर रहा था। इस कंपनी की स्थापना ताइवान में जन्मे जेंसन हुआंग ने की थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
 05 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…
 03 March 2026
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई।…
 03 March 2026
नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
 03 March 2026
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…