अब हेल्थ क्लेम के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, सरकार ने कर दी व्यवस्था

Updated on 12-07-2024 02:44 PM
नई दिल्लीः देश में हेल्थ इंश्योरेंस इकोसिस्टम में सकारात्मक बदलाव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नया प्लैटफॉर्म तैयार किया है। नैशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मंत्रालय ने एक नया हेल्थ डिजिटल प्लैटफॉर्म तैयार किया है, जिस पर देश के बड़े-छोटे अस्पताल, इंश्योरेंस कंपनियां जुड़ी होंगी और अस्पताल में भर्ती मरीजों के हेल्थ क्लेम का निपटारा जल्द हो सकेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा का कहना है कि अभी तक 52 से ज्यादा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बातचीत हो चुकी है। लगभग सभी अहम हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां इस प्लैटफॉर्म से जुड़ने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि जिन इंश्योरेंस कंपनियों ने सरकार के इस नए प्रयोग के साथ जुड़ने का फैसला किया है, उन कंपनियों को सारी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है और जल्द ही नैशनल क्लेम हेल्थ पोर्टल को लॉन्च कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय की कोशिश है कि देश के हेल्थ इंश्योरेंस इकोसिस्टम को आम लोगों के लिए आसान बनाया जाए और साथ ही सिस्टम में पारदर्शिता हो। एक सिंगल पोर्टल हो, जहां पर अस्पताल मरीजों के क्लेम को फॉरवर्ड करेंगे और उसी पोर्टल से इंश्योरेंस कंपनियां क्लेम की डिटेल लेकर अप्रूवल देंगी। इससे अस्पताल को हर मरीज के लिए हर इंश्योरेंस कंपनी के पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी और कंपनियां भी एक ही पोर्टल पर सारी डिटेल हासिल कर सकेंगी। माना जा रहा है कि 250 से लेकर 300 तक बड़े अस्पताल इस प्रोजेक्ट से जुड़ जाएंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
 16 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
 16 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…