अब अपने हिसाब से चुन सकेंगे क्रेडिट कार्ड नेटवर्क:RBI ने कार्ड जारी करने वाली संस्थाओं के लिए जारी की नई गाइडलाइन

Updated on 06-03-2024 05:26 PM

अब क्रेडिट कार्ड लेते समय आपको अपने हिसाब से कार्ड नेटवर्क चुनने की सहूलियत मिलेगी। RBI ने क्रेडिट कार्ड नेटवर्क और कार्ड जारीकर्ता बैंक और NBFC's को नई गाइड लाइन जारी की है। इसके अनुसार अब कार्ड जारीकर्ता को अपने कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड जारी करते समय एक से ज्यादा कार्ड नेटवर्क में से चुनने का ऑप्शन देना होगा। बैंकों को ग्राहक से पूछना होगा कि उन्हें किस नेटवर्क का क्रेडिट कार्ड चाहिए।

वहीं पुराने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कार्ड रिन्यू कराते समय कार्ड नेटवर्क बदलने का ऑप्शन मिलेगा। आपको बता दें कि हर क्रेडिट कार्ड की एक वैलिडिटी होती है, जो एक, दो, तीन साल या इससे अधिक की हो सकती है। कार्ड की एक्सपायरी पर आप नेटवर्क बदल सकेंगे।

इन कंपनियों पर लागू नहीं होंगे नियम
नई गाइड लाइन के अनुसार ये नियम उन संस्थाओं पर लागू नहीं होंगे, जिनके द्वारा जारी कार्ड की संख्या 10 लाख या उससे कम है। इसके अलावा कार्ड जारीकर्ता जो अपने स्वयं के अधिकृत कार्ड नेटवर्क पर क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं, उन्हें इससे बाहर रखा गया है। बता दें कि ये नियम नोटिफिकेशन की तारीख से 6 महीने तक प्रभावी रहेंगे।

क्या है क्रेडिट कार्ड नेटवर्क?
मौजूदा समय में भारत में 5 कार्ड नेटवर्क कंपनियां- वीजा, मास्टर कार्ड, रूपे, अमेरिकन एक्सप्रेस और डायनर क्लब हैं। इन कंपनियों का अलग-अलग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन के साथ टाइअप है। इस कारण ग्राहक को अपने पंसद का कार्ड नेटवर्क चुनने का ऑप्शन नहीं मिलता है।

इससे क्रेडिट कार्ड यूजर्स को क्या फायदा होगा?
कुछ कार्ड नेटवर्क क्रेडिट कार्ड पर अन्य के मुकाबले ज्यादा सालाना फीस चार्ज करते हैं। ऐसे में अगर कोई बैंक आपको एक से ज्यादा कार्ड नेटवर्क का ऑप्शन नहीं देता है तो आपको मजबूरी में वहीं नेटवर्क चुकाना होगा जिस पर ज्यादा फीस है। वहीं अगर आपको एक से ज्यादा कार्ड नेटवर्क का ऑप्शन मिलेगा तो आप अपनी जरूरत, इसकी फीस और नेटवर्क पर मिलने वाली सुविधा के आधार पर सही ऑप्शन चुन सकेंगे।

सबसे बड़ी कार्ड कंपनी है वीसा, दूसरे नंबर पर मास्टर कार्ड
दुनिया की सबसे बड़ी कार्ड कंपनी है वीसा है। ये 200 से ज्यादा देश और टेरिटरी में मौजूद है। इसका मार्केट कैप 489.50 बिलियन यानी करीब 40 लाख करोड़ रुपए है। वीसा के बाद दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर कैशलेस पेमेंट कंपनी मास्‍टरकार्ड है। मास्टरकार्ड आज 150 देशों में मौजूद है और इसका मार्केट कैप 372.55 बिलियन यानी करीब 30 लाख करोड़ रुपए है।

स्वदेशी कार्ड नेटवर्क है RuPay
RuPay भारत में अपनी तरह का पहला घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड पेमेंट नेटवर्क है। यह नाम रुपे (Rupee) और पेमेंट (Payment) दो शब्दों से मिलकर बना है। विदेशी कार्ड नेटवर्क्स की मोनोपॉली को खत्म करने के लिए मार्च 2012 में इसे लॉन्च किया गया था।

देश में अभी 8 करोड़ से ज्यादा क्रेडिट कार्ड यूजर
बैंक बाजार की एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल, 2023 तक भारत में 8.6 करोड़ क्रेडिट कार्ड सर्कुलेशन में थे। यह संख्या 2022 के अप्रैल में 7.5 करोड़ के मुकाबले 15% बढ़ गई। माना जा रहा है कि 2024 की शुरुआत में क्रेडिट कार्ड्स की संख्या 10 करोड़ के पार हो जाएगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…