अब नए गोल्ड लोन नहीं दे पाएगी IIFL फाइनेंस:RBI ने रोक लगाई, सोने के वजन और शुद्धता को लेकर गड़बड़ियां मिलीं

Updated on 05-03-2024 05:58 PM

IIFL फाइनेंस अब नए गोल्ड लोन नहीं दे पाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी है। RBI को गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में कई तरह की अनियमितताएं मिली है। हालांकि, कंपनी मौजूदा गोल्ड लोन कस्टमर्स को सर्विस देना जारी रख सकेगी।

RBI ने कहा- पिछले कुछ महीनों से सेंट्रल बैंक इन कमियों पर कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट और ऑडिटर्स के साथ बातचीत कर रहा था, लेकिन अब तक कोई सार्थक सुधारात्मक कार्रवाई सामने नहीं आई। ऐसे में ग्राहकों के समग्र हित में ये प्रतिबंध जरूरी था।

RBI इंस्पेक्शन में कंपनी के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में 4 बड़ी कमियां मिली हैं:

  • लोन की मंजूरी और डिफॉल्ट पर नीलामी के समय सोने की शुद्धता और वजन की जांच में गड़बड़ी थी।
  • लोन-टू-वैल्यू रेश्यो का भी उल्लंघन हो रहा था। यानी, लिमिट से ज्यादा लोन का डिसबर्सल हो रहा था।
  • कैश में लोन के डिसबर्सल और कलेक्शन की जो लिमिट है, उसका भी उल्लंघन कंपनी कर रही थी।
  • आरबीआई को ग्राहकों के अकाउंट पर लगाए जाने वाले शुल्क आदि में पारदर्शिता की कमी मिली।

कंपनी की 500 से अधिक शहरों में 2600 से ज्यादा ब्रांचेज
IIFL फाइनेंस लिमिटेड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। अपनी सहायक कंपनियों - IIFL होम फाइनेंस लिमिटेड, IIFL समस्त फाइनेंस लिमिटेड और IIFL ओपन फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर कई तरह के लोन देती है।

इनमें होम लोन्स, गोल्ड लोन्स, बिजनेस लोन्स, लोन अगेन्स्ट प्रॉपर्टी और माइक्रो फाइनेंस जैसे लोन शामिल है। कंपनी की 500 से अधिक शहरों में 2600 से ज्यादा ब्रांचेज है जिनके जरिए वो अपनी सर्विसेज देती है।

3.94% की गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर
IIFL का शेयर सोमवार को 3.94% की गिरावट के साथ 598 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक साल में शेयर ने 31.75% का रिटर्न दिया है। वहीं इस साल शेयर फ्लैट रहा है। इस साल शेयर में -0.79% की गिरावट रही। 5 साल में शेयर 226.53% चढ़ा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…