ऑफिस से मिलने वाले बीमा में अब खुद चुनें फायदे, पेट इंश्योरेंस और मेंटल हेल्थ भी शामिल, जानें नया ट्रेंड

Updated on 03-04-2026 12:22 PM
नई दिल्ली: भारत का ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस (कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को दिया जाने वाला बीमा) बाजार अब बदल रहा है। पहले सभी कर्मचारियों के लिए एक जैसी पॉलिसी होती थी। लेकिन अब कंपनियां ऐसी पॉलिसी ला रही हैं जो लचीली हैं और 'पॉइंट्स' पर आधारित हैं।

लचीली और पॉइंट्स पर आधारित इन पॉलिसी का मतलब है कि कर्मचारी अपनी जरूरत के हिसाब से बीमा चुन सकते हैं। यह बदलाव उन युवा कर्मचारियों की वजह से आ रहा है जो बनी-बनाई पॉलिसी के बजाय अपनी पसंद और जरूरत को ज्यादा महत्व देते हैं।

क्या है नई पॉलिसी में?

  • बीमा कंपनियां अब ऐसी पॉलिसी डिजाइन कर रही हैं जिसमें कर्मचारी खुद तय कर सकें कि उन्हें क्या चाहिए। जैसे दांतों और आंखों का इलाज, मानसिक स्वास्थ्य की सुविधा और यहां तक कि पालतू जानवरों का बीमा भी।
  • इस मॉडल के तहत अगर कोई कंपनी हर कर्मचारी के लिए 15,000 रुपये का बजट रखती है, तो उस रकम को पॉइंट्स में बदल दिया जाता है।

    यहां कर सकेंगे पॉइंट्स का इस्तेमाल

    • इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कर्मचारी इन पॉइंट्स का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। जैसे ज्यादा बीमा राशि लेना, मैटरनिटी की सीमा बढ़ाना या दांतों, आंखों के इलाज। गंभीर बीमारी और पालतू जानवरों के बीमा जैसे ऐक्स्ट्रा कवर चुनना।
    • यह तरीका पुराने 'टॉप-अप' से काफी अलग है। ढींगरा का कहना है कि इसमें कर्मचारियों की भागीदारी बहुत ज्यादा है। करीब 60-70% कर्मचारी खुद अपनी पसंद के विकल्प चुनते हैं।

    अभी कम है संख्या

    हालांकि, अभी यह कुल प्रीमियम का सिर्फ 5% ही है। क्योंकि इसे चलाने के लिए बेहतर डेटा, तकनीक और बारीकी से नजर रखने की जरूरत होती है ताकि क्लेम का खर्च बहुत ज्यादा न बढ़ जाए। शहरों में मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस सेवाओं और पालतू जानवरों के बीमा जैसी खास चीजों की मांग बढ़ रही है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…