हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर अधीक्षक को नोटिस

Updated on 31-07-2024 05:44 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोस्कर बुधवार को उदयपुर विकासखंड में औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ आदिवासी बालक छात्रावास डांडगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के कड़ी में उन्होंने छात्रों को दिए जाने वाले भोजन सामग्री की जांच की।

जांच में सब्जी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके पर मौजूद आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास भवन के नवीनीकरण किए गए हिस्से में छात्रों को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आईटीआई कॉलेज उदयपुर का भी निरीक्षण किया।

एकलव्य आवासीय विद्यालय रिखी, उदयपुर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से सीधे संवाद कर गणवेश, पुस्तक आदि के वितरण की जानकारी ली। जिसपर कुछ बच्चों को पुस्तकें ना मिल पाने की जानकारी संज्ञान में आते ही कलेक्टर ने दो दिन के भीतर बच्चों को पुस्तकें प्रदान करने के निर्देश दिए। स्थान की कमी की जानकारी पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को निर्देशित किया कि वर्तमान में कन्या परिसर अंबिकापुर अंतर्गत स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के घंघरी में नवीन भवन में शिफ्ट होने के उपरांत एकलव्य आवासीय विद्यालय उदयपुर को उस भवन में शिफ्ट किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर बनसिंह नेताम एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…