हमारे बीच कुछ नहीं बदला... कप्तान शुभमन गिल का खुलासा, हैरान कर देगा रोहित-विराट पर दिया यह बयान

Updated on 18-10-2025 02:26 PM
नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। कप्तान ने बताया कि वह बचपन से ही रोहित-कोहली को अपना आदर्श मानते थे। शुभमन गिल ऐसी टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पूर्व कप्तान मौजूद हैं। इसे आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में शुरुआती कदम माना जा रहा है, जो साल 2027 में खेला जाएगा। हालांकि, गिल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ उनके संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है।

शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

कप्तान गिल ने पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि बाहर की कहानी अलग है, लेकिन हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। सब कुछ पहले जैसा ही है। यह बहुत मददगार है।' 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'जो कुछ भी वे महसूस करते हैं, उनका अनुभव, जो कुछ भी उन्होंने सीखा है, चाहे वह पिच को पढ़ना हो या किसी भी स्थिति का सामना करना, मैं उनके पास जाता हूं और पूछता हूं कि वे क्या सोचते हैं। अगर वे मेरी जगह होते तो वे इसे कैसे करते? फिर, अपने खेल की समझ के आधार पर फैसला लेता हूं। मुझे लोगों के विचार जानना पसंद है।
' उन्होंने कहा, 'जब भी मुझे किसी चीज को लेकर कोई संदेह होता है, मैं उनके पास जाता हूं। उनके सुझाव लेता हूं। उनकी सलाह लेता हूं। वे मुझे कुछ भी बताने में कभी नहीं हिचकिचाते। मुझे लगता है कि यही अनुभव का असली खजाना है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…