गेंदबाजों की गलती पर ही नहीं, अब फील्डरों की इस हरकत भी दिया जाएगा नो बॉल, क्रिकेट का ये नया नियम जान लीजिए
Updated on
26-06-2025 05:55 PM
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी खेल के नियम में कई बड़े बदलाव का ऐलान किया है। इस बदलाव में कैच से लेकर डीआरएस के नियम शामिल है। इसके साथ टेस्ट मैचों में गेंद बदलने को लेकर भी नए नियम तय किए हैं। हालांकि, इस नए नियम में सबसे ज्यादा अहम कैच को लेकर। अगर कैच लेने के दौरान फील्डर अंपायर पर किसी तरह का दबाव डालता है उससे टीम को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ये कैच का नया नियम।बता दें दिन आईसीसी के नए नियम को आगामी 2 जुलाई से लागू किया जाएगा। बदले हुए नए नियम में कैच को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खास तौर से उन कैचों को लेकर नियम में बदलाव किया गया जो पूरी तरह से साफ नहीं होता है। यानी क्लीन कैच नहीं लिया जाता है। इस तरह के कैचों में अब अंपायर का पूरा अधिकार है कि वह क्या निर्णय ले रहे हैं। इस तरह के कैच पर अगर किसी तरह की बहस की जाती है तो। ऐसी स्थिति में अंपायर के पास यह अधिकार होगा कि वह अपने विवेक से निर्णय लें।