'ससुर नहीं, मेरे डैड...' पंकज धीर की मौत के 15 दिन बाद बहू कृतिका का छलका दर्द, कहा- अब खामोशी भारी लगती है
Updated on
30-10-2025 02:30 PM
टीवी और फिल्मों के एक्टर पंकज धीर इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं, पर उनके जाने की टीस उनकी बहू कृतिका सेंगर के मन में अभी भी उठ रही है। उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उनका दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि पंकज उनके ससुर नहीं, बल्कि उनके पिता थे। वो हमेशा उन्हें अपनी बहू की जगह बेटी ही मानते थे।
कृतिका सेंगर ने गुरुवार को दिवंगत एक्टर पंकज धीर के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'आपको 'in-Laws' शब्द कभी भी पसंद नहीं था। आप हमेशा कहते थे- 'ये मेरी बेटी है।' और आप मुझे बेटी की तरह ही मानते थे और वैसे ही बर्ताव करते थे। आप अक्सर अपनी जानी-पहचानी आंखों में चमक के साथ पूछते थे, 'दुनिया की सबसे अच्छी लड़की कौन है?' और मैं मुस्कुराकर कहती थी, 'मी!'
वो आगे लिखती हैं, 'मुझे हमेशा आई लव यू डैड कहने में शर्म आती थी, लेकिन आप तब तक नहीं रुकते थे जब तक मैं आसानी से न कह दूं। ये आपका मुझे प्यार से लपेटने का तरीका था। आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे; आप मेरे डैड, मेरे दोस्त, मेरी सेफ जगह थे। हम घंटों हर चीज और किसी भी चीज के बारे में बात करते थे, और अब आपके बिना यह खामोशी बहुत भारी लगती है।'
'आपको सबसे अच्छे दादू के रूप में याद रखेगी'
वो आगे कहती हैं, 'देविका को जिस तरह से प्यार किया, उसके लिए धन्यवाद। वो आपको हमेशा अपने सबसे अच्छे दादू के रूप में याद रखेगी। आई लव यू डैड।'
पंकज धीर की मौत की वजह
पंकज धीर ने 15 अक्टूबर 2025 को दुनिया को अलविदा कहा था। वो कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी अंतिम विदाई पर करीबी दोस्त सलमान खान सहित कई सितारे नजर आए थे।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…