फिटनेस नहीं, सिलेक्शन के लिए देना होगा ये खास टेस्ट... राहुल द्रविड़-रोहित शर्मा के प्लान को मंजूरी
Updated on
02-07-2024 02:14 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप जीतने का अभियान पिछले पांच सालों में एक रियर केस था जब भारतीय टीम के पास चयन के लिए अपने सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध थे। 2019 एकदिवसीय विश्व कप के बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों की बार-बार चोटों से पीड़ित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने पिछले दो सालों में अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट से इंजरी निवारक टेस्ट (Injury Prevention Test) और परफॉर्मेंस टेस्ट करने के लिए अपनी अप्रोच बदल दी। एनसीए के एक दस्तावेज के अनुसार, जो टीओआई के पास है, उसमें यह स्पष्ट रूप से मेंशन किया गया है कि फिटनेस टेस्ट खिलाड़ियों के लिए 'सिलेक्शन क्राइटीरिया' नहीं हैं। विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की कप्तानी में भारतीय टीम प्रबंधन ने यो-यो टेस्ट जैसे फिटनेस टेस्ट किए थे, जो खिलाड़ियों के एंड्यूरेंस की जांच करता है। एनसीए टीम जिसमें फिजियो और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच शामिल हैं। उन्होंने तीन चीजें तैयार की हैं जिन्हें नेशनल फिटनेस टेस्टिंग क्राइटेरिया (एन. एफ. टी. सी.), परफॉर्मेंस टेस्टिंग बैटरी और प्रिवेंशन टेस्टिंग बैटरी के रूप में जाना जाता है।
कैसे फिटनेस टेस्ट से इंजरी से बचने और परफॉर्मेंस टेस्ट पर शिफ्ट हुआ फोकस?
एनएफटीसी हर 12-16 सप्ताह में किया जाता है, परफॉर्मेंस टेस्ट हर 6 हफ्ते में और हर 2 हफ्ते में प्रीवेंशन टेस्ट किया जाता है। एनएफटीसी में 10 मीटर स्प्रिंट टेस्ट, 20 मीटर स्प्रिंट टेस्ट, लंबी कूद, यो-यो टेस्ट और डेक्सा स्कैन शामिल हैं (fat percentage)। - दिलचस्प बात यह है कि दस्तावेज में कहा गया है कि ये संख्याएं एक आयु वर्ग के एथलीटों के औसत से प्राप्त होती हैं और केवल समूह के मानक हैं। दस्तावेज में लिखा है, 'कृपया ध्यान दें कि ये केवल स्वास्थ्य संबंधी उपाय हैं चयन मानदंड के नहीं। विशेष रूप से, यो-यो और 20 मीटर के स्प्रिंट नंबर उभरते खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय रूप से अनुबंधित खिलाड़ियों की तुलना में अधिक निर्धारित किए गए हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…