सरगुजा में संवीक्षा के बाद 12 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

Updated on 20-04-2024 05:21 PM

अम्बिकापुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु सामान्य प्रेक्षक आईएएस अमित कुमार की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर विलास भोस्कर द्वारा नाम निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लुण्ड्रा सुनील नायक, एआरओ सीतापुर रवि राही एवं एआरओ अंबिकापुर फागेश सिन्हा सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत तृतीय चरण के निर्वाचन में लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 13 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी किया जा सकेगा।

20 अप्रैल शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के  बाद कुल 12 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से चिंतामणि महाराज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शशि सिंह कोराम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लक्ष्मण सिंह उदय, बहुजन समाज पार्टी से संजय कुमार, हमर राज पार्टी से अनुक प्रताप सिंह, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से श्रीमती कांता मिंज, भारत आदिवासी पार्टी से जेरोम मिंज, और निर्दलीय प्रत्याशियों में बलासियुस तिग्गा, अरविंद कच्छप, श्रीमती उर्मिला सिंह, प्रिंस अभिषेक कुजूर और रामाधार सिंह के नामांकन विधिमान्य पाए गए। वहीं बहुजन समाज पार्टी से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी प्रकाश किस्पोट्टा के द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रारूप ए एवं बी प्रस्तुत नहीं किए जाने नामांकन पत्र विधिमान्य नहीं पाया गया और नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…