ईरान के ऊर्जा ढांचे पर 10 दिनों तक हमले नहीं, ट्रंप ने बढ़ाई डेडलाइन, कहा- बातचीत अच्छी चल रही

Updated on 27-03-2026 12:10 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों की डेडलाइन 6 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। ट्रंप ने कहा कि वह 10 दिनों के लिए ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले रोक रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह तेहरान के अनुरोध पर किया गया है और बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। ट्रंप अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। इसके पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की धमकी दी थी, जिसे उन्होंने खुद ही 5 दिनों के लिए रोक दिया था।

ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन हमले नहीं

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'ईरानी सरकार के अनुरोध पर मैं ऊर्जा प्लांट को नष्ट करने की कार्रवाई को 10 दिनों के लिए यानी सोमवार 6 अप्रैल 2026 को पूर्वी समय रात 8 बजे तक के लिए रोक रहा हूं।' ट्रंप ने ईरान और वॉशिंगटन के बीच बातचीत में प्रगति का संकेत दिया। उन्होंने लिखा, बातचीत जारी है और फेक न्यूज मीडिया और अन्य लोगों के इसके विपरीत बयानों के बावजूद यह बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।

ट्रंप ने ईरान को दिया था अल्टीमेटम

यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले की डेडलाइन को बढ़ाया है। पिछले शनिवार को ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को तेल टैंकरों के खोलने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। ऐसा न करने पर ईरान के पॉवर प्लांट को नष्ट करने की धमकी दी थी। लेकिन एक दिन बात ट्रंप ने बातचीत का हवाला देते हुए इसे 5 दिन के लिए टाल दिया था। अब इसे फिर से 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
हालांकि, यह साफ नहीं है कि 10 दिनों तक ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने का फैसला एक व्यापक संघर्ष विराम का रूप लेगा या फिर यह केवल एक अस्थायी उपाय होगा जो कुछ दिनों के लिए तनाव कम करेगा। लेकिन इस विराम से कूटनीति के लिए जगह मिल सकती है। इसके पहले ट्रंप के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने एक कैबिनेट बैठक में बताया था कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है। विटकॉफ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस बात की पुष्टि की कि वॉशिंगटन ने पाकिस्तानी अधिकारियों के माध्यम से तेहरान को 15 पॉइंट एक्शन लिस्ट दी थी।

ट्रंप को ईरान का गिफ्ट

इसके पहले ट्रंप ने ईरान से गिफ्ट में तेल टैंकर मिलने का दावा किया था। गुरुवार को उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका के 10 तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है। उन्होंने इसे तेहरान के युद्ध खत्म करने को लेकर हो रही बातचीत के लिए गंभीर होने का संकेत बताया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…