अंबानी का कार कलेक्शन
हाल में इस कार को मुंबई की सड़कों पर सुरक्षा गाड़ियों के काफिले के साथ देखा गया था। मुकेश अंबानी ने पिछले साल अपनी पत्नी को रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बेज गिफ्ट की थी। भारत में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है और यह भारत की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। माना जा रहा है कि भारत में केवल तीन लोगों के पास यह गाड़ी है। इनमें मुकेश अंबानी, अभिनेता शाहरुख खान और हैदराबाद को कारोबारी नसीर खान शामिल हैं। मुकेश अंबानी के पास इसके अलावा बेंटले, लैंड रोवर रेंज रोवर, कैडिलेक, टेस्ला, पोर्श, फेरारी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, लेक्सस, वॉल्वो, टोयोटा समेत कई अन्य कंपनियों की लग्जरी गाड़ियां हैं। अंबानी फैमिली की सुरक्षा में टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज बेंज जी-क्लास, लैंड रोवर डिस्कवरी, मर्सिडीज बेंज वी क्लास और एमजी ग्लॉस्टर के साथ ही टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसी गाड़ियां हैं।