ढोलक बजाते निक, प्यार बरसातीं प्रियंका चोपड़ा... शादी के 6 साल बाद प्री-वेडिंग फंक्शन की 8 अनदेखी तस्वीरें छाईं
Updated on
12-03-2024 12:54 PM
फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके आलीशान घर को लेकर खूब खबरें आईं, जोकि उन्हें सीलन और फफूंद के कारण छोड़ना पड़ा। खैर। वो इन दिनों फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में कहीं निक जोनस ढोलक बजा रहे हैं तो कहीं प्रियंका के भाई जीजा के माथे पर तिलक लगा रहे हैं। प्रियंका पति पर प्यार बरसाती भी नजर आईं। आइये आपको दिखाते हैं झलकियां।
Priyanka Chopra और निक जोनस ने जोधपुर के उमैद भन पैलेस में 1 दिसंबर 2018 को दो रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
6 साल पहले प्रियंका और निक ने की थी शादी
Priyanka Chopra और निक जोनस ने जोधपुर के उमैद भन पैलेस में 1 दिसंबर 2018 को दो रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
प्रियंका ने निक पर बरसाया प्यार
प्रियंका और निक की ये अनदेखी तस्वीरें बहुत ही प्यारी हैं। एक में प्रियंका निक को गले पर किस करते हुए प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।
प्रियंका के भाई ने किया जीजू का वेलकम
सलवार-सूट और कुर्ता-पायजामा पहने प्रियंका और निक ने विधि-विधान से पूजा भी की। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ है और हाथ में गेंदे के फूल के साथ अक्षत और 500 रुपये के नोट रखे हुए हैं।
घर पर आए थे रिश्तेदार
तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी से पहले प्रियंका के घर पर रस्म हुई। उनके भाई सिद्धार्थ ने माथे पर तिलक लगाते हुए जीजू निक का घर में वेलकम किया। इस फोटो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और अन्य रिश्तेदार भी नजर आ रही हैं।
निक ने बजाई ढोलक
निक ने इस फंक्शन में खूब इंजॉय किया। प्रियंका के साथ डांस किया। यहां तक कि ढोलक भी बजाई। उनकी ये तस्वीर भी फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…