निक जोनस ने प्रियंका के साथ 'आप जैसा कोई' गाने पर किया डांस, लोग बोले- इनको आधार कार्ड दो

Updated on 22-12-2025 12:54 PM
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी लाइफ के खूबसूरत पल, फैमिली टाइम और बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ निक ने सोमवार को किया। दरअसल, निक ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में निक जोनस, उनके भाई और खुद प्रियंका बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग 'आप जैसा कोई' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, निक ने इस गाने को पार्टी सॉन्ग बताया, जिसे देख फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर निक ने कैप्शन दिया, 'आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना। जीतन अमान आइकन।'

निक जोनस के डांस पर फिदा फैंस

फैंस को निक की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे कमेंट सेक्शन पर प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही हार्ट और फायर इमोजी के साथ रिएक्शन भी दे रहे हैं। प्रीति जिंटा की हंसी छूटी तो बाकी लोगों ने भी चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा, 'आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड सब देदो इनको।' एक ने लिखा, 'अब निक जीजू आधार कार्ड डिजर्व करते हैं।' एख ने लिखा, 'आपकी तो बात बनी हुई है।' प्रियंका-निक की जोड़ी हमेशा फैंस को एंटरटेन करती रहती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं, निक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बॉलीवुड के गाने और डांस काफी पसंद हैं और उनमें डांस करना काफी आसान रहता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…