ढेड़ेसरा में नवनिर्मित 33/11KV सबस्टेशन ऊर्जीकृत

Updated on 30-07-2024 06:01 PM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वार राजनांदगांव के ग्राम ढेड़ेसरा में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत 2 करोड़ 58 लाख रू0 की लागत से नवनिर्मित 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र को राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टीके मेश्राम ने ऊर्जीकृत किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता के. सी. खोटे, कार्यपालन अभियंता आलोक दुबे, मुकेश साहू, ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता अनिल धनकर, आर0पी0 ठाकुर, एस.पी. ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए। इस उपकेन्द्र में स्थापित 3.15 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर से निकलने वाले 11 के0व्ही0 के तीनों फीडरों यथा देवादा, मगरलोटा एवं सांकरा के माध्यम से 10 ग्रामों के 5990 कृषक व ग्रामीण उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजनांदगांव़ संभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत नवनिर्मित इस उपकेन्द्र में 3.15 एम0व्ही0ए0 का नया पॉवर ट्रांसफार्मर, 3.5 कि0मी0 33 के0व्ही0 एवं 10.2 कि0मी0 11 के0व्ही0 की नई लाइन सृजित की गई है। सोमनी उपसंभाग के ढेड़ेसरा में नवनिर्मित इस 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र के क्रियाशील हो जाने से ग्राम देवादा, अंजोरा, कोपेडीह, मगरलोटा, फूलझर, बिरेझर, जोरातराई, ढेड़ेसरा, सांकरा एवं धीरी के लगभग 5990 उपभोक्ताओं को उच्च गुणावत्तापूर्ण विद्युत की सुविधा मिलेगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…